Sabzi Mein Namak Zayada Hona: हर डिश बनाने का तरीका अलग होता है और मसाले भी खाने के हिसाब से डाले जाते हैं. किसी सब्जी में हल्का नमक अच्छा लगता है तो किसी में थोड़ा ज्यादा अच्छा लगता है. अगर अंदाज से नमक डालते समय वह ज्यादा हो जाए तो पूरी डिश का स्वाद बिगड़ सकता है. कई बार खाना बनाते वक्त ध्यान कहीं और होता है और मसाले बहुत ज्यादा तेज हो जाते हैं. ज्यादा नमक खाना ना सिर्फ स्वाद बेकार कर देता है, बल्कि हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाने का काम करता है. हाई ब्लड प्रेशर, डिहाइड्रेशन और पेट की समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान किचन ट्रिक्स की मदद से नमक को दोबारा लेवल में लिया जा सकता है. आप भी इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं, यकीनन मददगार साबित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Dahi Sandwich Recipe: खाना है कुछ टेस्टी तो नाश्ते में बना लीजिए यह दही वाला सैंडविच, सभी बार-बार खाने की करने लगेंगे जिद
सब्जी में नमक लेवल में लाने के लिए क्या करना चाहिए
आलू का इस्तेमाल करें- नमक का लेवल कम करने के लिए आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं. आलू नमक का लेवल सोखने का काम करते हैं और स्वाद भी दोगुना बढ़ा देते हैं. यह सबसे आसान और कारगर है, जिसके लिए आपको 1 उबला हुआ आलू चाहिए होगा. इसे काटकर या ग्रेवी वाली सब्जी में मैशकर इस्तेमाल करना होगा. ऐसा करने से सब्जी का नमक काफी हद तक कम हो जाता है.
आटे की लोई का इस्तेमाल- आटे की लोई का इस्तेमाल काफी वक्त से किया जाता है. यह नुस्खा बहुत ही पुराना है, जिसके लिए आपको गेंहू के आटे की छोटी लोई चाहिए होगी. इसे बनाकर सब्जी में डालकर कुछ मिनट के लिए पकाना होगा. पकाने के बाद लोई को निकालकर अलग रख दें और सब्जी सर्व करें.
क्रीम मिलाएं- आप क्रीम भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि ग्रेवी वाली सब्जी में नमक कम करने के लिए क्रीम मिलाएं. दही भी डाला जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि दही डालने के बाद सब्जी को धीमी आंच पर थोड़ा जरूर पकाएं. ऐसा करने से स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा और किसी को इसका एहसास भी नहीं होगा.
टमाटर प्यूरी बनाकर डालें- आप टमाटर की प्यूरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. टमाटर प्यूरी या प्याज का पेस्ट नमक की मात्रा कम करने का काम करता है. ऐसा करने से ग्रेवी की मात्रा बढ़ेगी और स्वाद भी बढ़िया हो जाएगा. हाालंकि, इसे डालने के बाद 5 मिनट तक पकाना जरूरी है, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए.
इसे भी पढ़ें- Valentine’s Day पर इन सेलेब्स के लुक्स से लें इंस्पिरेशन, आप भी इस तरह हो सकती हैं तैयार
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
42 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines