Sabudana Kis Cheez Se Banta Hai: साबूदाना एक ऐसा सुपरफूड है जिसका सेवन सेहतमंद रहने के लिए किया जाता है. भारत में ज्यादातर लोग साबूदाने का इस्तेमाल त्योहारों या व्रत-उपवास के दौरान फलाहार खाना बनाने के लिए करते हैं. वहीं, कुछ लोग इसे ब्रेकफास्ट में भी खाना पसंद करते हैं. स्वाद में भले ही साबूदाना काफी साधारण हो, लेकिन यह भारतीय किचन में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाने वाला एक अहम इंग्रीडिएंट है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि साबूदाना कैसे बनाया जाता है? यह किस चीज से तैयार किया जाता है? अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो यह लेख थोड़ी मदद कर सकता है.
इसे भी पढ़ें- आपने कभी नहीं खाया होगा हरी मिर्च का हलवा, जायका बदल देगी यह अनोखी रेसिपी, आज ही करें तैयार
साबूदाना किस पेड़ से बनता है? | Is Sabudana Made From Insects
आपको जानकर हैरानी होगी कि साबूदाने को किसी अनाज से तैयार नहीं किया जाता है, बल्कि टैपियोका यानी कसावा पौधे की जड़ों (Sago Palm Tree) से बनाया जाता है. यह पेड़ों के स्टार्च से बनता है, जिसे मोतियों के रूप में प्रोसेस किया जाता है. इसे बनाने की एक पूरी प्रक्रिया होती है, जिससे फॉलो करने के बाद साबूदाना तैयार किया जाता है.
कैसे बनता है साबूदाना?
- सबसे पहले कसावा पौधे की मोटी जड़ों को निकाला जाता है और अच्छी तरह से धोकर छिलका उतारा जाता है.
- इसके बाद जड़ों को पीसा जाता है और गूदा तैयार किया जाता है. इसके बाद गूदे को पानी में डालकर अच्छी तरह से निचोड़ा जाता है.
- ऐसा करने से इसमें मौजूद स्टार्च बाहर निकल जाता है. निकाले गए स्टार्च को कुछ देर के लिए ऐसी ही छोड़ दिया जाता है.
- जब स्टार्च सूख जाता है तो इसे गोल-गोल आकार के दाने में तैयार किया जाता है और गर्म पानी से प्रोसेस किया जाता है.
- इसके बाद इसे बड़ी जगह पर सुखाकर पैकेट में किया जाता है और साबूदाने के नाम से मार्केट में बेचा जाता है.
साबूदाने से जुड़े तथ्य
कई लोगों को लगता है कि साबूदाना नॉन-वेज होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. साबूदाने को उपवास में खाया जाता है और कंद से निकाला जाता है. इसलिए आप बिना किसी डर के साबूदाने का सेवन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- पुदीने का पौधा हो जाता है काला? पानी डालने के बाद भी नहीं जा रहा पत्तों का रूखापन, तुरंत अपनाएं ये गार्डनिंग टिप्स
संबंधित खबरें
दीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
4 mins agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
49 mins agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
1 hr agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
1 hr agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
4 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
5 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
6 hrs agoक्या आपको पता है नूडल्स सबसे पहले कहां बनाए गए थे? जानिए दिलचस्प कहानी
8 hrs agoघर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
23 hrs agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines