Navratri Vrat Special Recipe: नवरात्रि के 9 दिनों के व्रत में हर दिन व्रताहार में कुछ नया बनाकर खाने की इच्छा होती है जो स्वाद में अच्छा भी हो और जिसे खाकर लंबे समय तक पेट भरा हुआ महससू हो. ऐसे में साबुदाना की खिचड़ी (Sabudhana Khichdi) खूब बनाकर खाई जाती है. लेकिन, साबुदाना की खिचड़ी के साथ अक्सर यह दिक्कत आती है कि इसे अगर सही तरह से या कहें सही टेक्नीक से ना बनाया जाए तो साबुदाना खिचड़ी चिपचिपी बनती है और खाने में अच्छी नहीं लगती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह आप व्रत के लिए साबुदाना खिचड़ी बना सकते हैं. इस रेसिपी को फॉलो करके आज ही बनाकर खाएं साबुदाना खिचड़ी.
यह भी पढ़ें – नवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर, यहां जानिए आसान रेसिपी, व्रत में भी खा सकेंगे आप
साबुदाना खिचड़ी बनाने की रेसिपी
सामग्री
साबूदाना – 1 कप
उबले आलू – 1 से 2
मूंगफली – आधा कप
हरी मिर्च – 1 से 2 बारीक कटी हुई
जीरा – आधा छोटा चम्मच
सेंधा नमक – स्वादानुसार
घी – 1 से 2 बड़े चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
बनाने की विधि
- खिचड़ी चिपचिपी ना बने इसके लिए सबसे पहले साबुदाना को सही तरह से धोना और भिगोकर रखना जरूरी है. साबुदाना को पानी से 2-3 बार अच्छी तरह से धोने के बाद ही उसे भिगोने रखें. साबुदाना धोने से उसके अंदर का एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाएगा.
- अब साबुदाना को एक बर्तन में डालें और इतना पानी डालें कि साबुदाना अच्छी तरह से भीग जाए. साबुदाना किस तरह का है देख लें. अगर पैकेट पर उसे 4 से 6 घंटे भिगोकर रखे के लिए कहा गया है तो ऐसा ही करें.
- देखें कि साबुदाना भीगा है या नहीं. इसके लिए साबुदाना को उंगलियों के बीच दबाकर देखें. अगर वह आसानी से दब रहा है तो इसका मतलब है कि भीग गया है. अगर दाना सख्त हो तो थोड़ी देर और भीगे रहने दें.
- इसके बाद साबुदाना का पानी निकाल दें और उसे कुछ देर सूखने के लिए छलनी में रख दें.
- अब कड़ाही चढ़ाएं और उसमें मूंगफली को भून लें और अलग निकाल लें. फिर घी को गर्म करके उसमें जीरा डालें.
- जीरा चटकने के बाद उसमें हरी मिर्च और कटे हुए उबले आलू डालकर हल्का भून लें.
- अब साबुदाना और आलू डालकर पकाएं और मूंगफली डाल लें. सेंधा नमक मिलाकर सभी चीजों को एकसाथ हल्के हाथों से चलाएं.
- इसे मध्यम से धीमी आंच पर पकाएं. जब साबुदाने के दाने पारदर्शी नजर आने लगें तो गैस बंद कर दें. आखिर में नींबू और धनिया से गार्निश करके परोसें.
साबुदाना खिला-खिला बने इसके लिए पानी की मात्रा ध्यान रखें. मूंगफली को आप चाहे तो दरदरा भी पीसकर डाल सकते हैं जिससे यह साबुदाना की एक्सेस नमी को सोख लेगा. ध्यान रहे कि आप खिचड़ी को बहुत ज्यादा ना पकाएं नहीं तो दाने आपस में चिपक सकते हैं.
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
9 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
13 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
19 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines