Health Tips: तुलसी को हिंदू धर्म में काफी पूजनीय पौधा माना जाता है। यह कई सारे गुणों से भरपूर पौधा होता है। इस पौधे के बीज, पत्ते सभी कुछ हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद होते हैं। इसी तुलसी की एक प्रजाति स्वीट बेसिल है। इसको मीठी तुलसी भी कहा जाता है। मीठी तुलसी के बीजों को ही सब्जा सीड्स के नाम से जाना जाता है।
सब्जा सीड्स में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इस कारण इनका सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि इनका सेवन करने से क्या लाभ होता है।
पाचन होता है अच्छा
सब्जा सीड्स में हाई फाइबर होता है। इस कारण इनका सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है। इसके साथ ही कब्ज से मुक्ति मिलती है।
डायबिटीज होती है कंट्रोल
इनका सेवन करने से करने से ब्लड शुगर की मात्रा कंट्रोल होती है। इस कारण इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
बालों के लिए है फायदेमंद
ये प्रोटीन और आयरन से भरपूर होते हैं। इस कारण इनको खाने से बाल मजबूत होते हैं। इसके साथ ही बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।
स्किन में आता है ग्लो
नारियल के तेल में सब्जा सीड्स का पाउडर मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने से स्किन में ग्लो आ जाता है। ऐसा आपको सप्ताह में दो बार करना होगा।
इम्युनिटी होती है बूस्ट
सब्जा सीड्स का सेवन करने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। इससे सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं।
हार्ट के लिए हैं फायदेमंद
दही में सब्जा सीड्स मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हार्ट स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद पोटेशियम और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।
हड्डियां होती हैं मजबूत
सब्जा सीड्स में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इस कारण इनको डाइट में शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।
मोटापा
सब्जा सीड्स में फाइबर पाया जाता है। इस कारण इसको खाने से पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- well health tips : बवासीर को जड़ से मिटा देगी ये सब्जी, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल भी होगा कंट्रोल!
संबंधित खबरें
नवरात्रि व्रत में खाएं मखाना-ड्राई फ्रूट के लड्डू, स्वाद के साथ ताकत भी
12 hrs agoSuji Halwa Recipe: कंजकों के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, बनेगा मुलायम
19 hrs agoनवरात्रि के सातवें दिन सभी को दीजिए महासप्तमी की बधाई, भेजिए ये शुभकामनाएं
22 hrs ago6 महीने बाद चला रहे गीजर? यूज करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ख्याल
1 day agoरजाई, कंबल और गर्म कपड़ों की बदबू कैसे करें दूर? ये टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन क्या प्रसाद बनाएं? भोग के लिए ट्राई करें ये आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, ऐसे भेजें शुभकामनाएं
1 day agoघर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
2 days agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 days agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines