Health Tips: हार्ट से लेकर स्किन तक के लिए फायदेमंद हैं सब्जा सीड्स, ऐसे करें डाइट में शामिल!

Health Tips: सब्जा सीड्स मीठी तुलसी से प्राप्त होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार ये हमारे पेट, स्किन और हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनमें कई सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो हमारी बॉडी को हेल्दी रखने में हेल्प करते हैं।

sabja seeds

सब्जा सीड्स से मिलते हैं ये फायदे

Health Tips: तुलसी को हिंदू धर्म में काफी पूजनीय पौधा माना जाता है। यह कई सारे गुणों से भरपूर पौधा होता है। इस पौधे के बीज, पत्ते सभी कुछ हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद होते हैं। इसी तुलसी की एक प्रजाति स्वीट बेसिल है। इसको मीठी तुलसी भी कहा जाता है। मीठी तुलसी के बीजों को ही सब्जा सीड्स के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन

सब्जा सीड्स में प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इस कारण इनका सेवन करने से कई प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं कि इनका सेवन करने से क्या लाभ होता है।

विज्ञापन

पाचन होता है अच्छा

सब्जा सीड्स में हाई फाइबर होता है। इस कारण इनका सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छा रहता है। इसके साथ ही कब्ज से मुक्ति मिलती है।

डायबिटीज होती है कंट्रोल

इनका सेवन करने से करने से ब्लड शुगर की मात्रा कंट्रोल होती है। इस कारण इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

बालों के लिए है फायदेमंद

ये प्रोटीन और आयरन से भरपूर होते हैं। इस कारण इनको खाने से बाल मजबूत होते हैं। इसके साथ ही बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।

स्किन में आता है ग्लो

नारियल के तेल में सब्जा सीड्स का पाउडर मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट तक लगाने से स्किन में ग्लो आ जाता है। ऐसा आपको सप्ताह में दो बार करना होगा।

विज्ञापन

इम्युनिटी होती है बूस्ट

सब्जा सीड्स का सेवन करने से इम्युनिटी बूस्ट होती है। इससे सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी परेशानियां भी दूर होती हैं।

हार्ट के लिए हैं फायदेमंद

दही में सब्जा सीड्स मिलाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और हार्ट स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद पोटेशियम और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है।

विज्ञापन

हड्डियां होती हैं मजबूत

सब्जा सीड्स में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इस कारण इनको डाइट में शामिल करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।

मोटापा

सब्जा सीड्स में फाइबर पाया जाता है। इस कारण इसको खाने से पेट भरा रहता है और भूख कम लगती है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ