Garlic Bharta Recipe: घर में कुछ सिंपल लेकिन स्वादिष्ट बनाकर खाना चाहते हैं तो घर पर ही तैयार करें रोशुन भोर्ता (Roshun Bhorta) की रेसिपी. यह बंगाली रेसिपी है जिसमें लहसुन का भरता बनाया जाता है. लहसुन का अपना एक खास अरोमा और स्वाद होता है. इसे अगर सही तरह से पकाकर खाया जाए तो सिंपल सी डिश का भी स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है. इसे रसोई में रोजमर्रा में खाए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स से ही तैयार किया जाता है, लेकिन इसकी खासियत है कि इस भरते का स्वाद आलू या प्याज के भरते से बेहद अलग लगता है. तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं बंगाली डिश को बनाने की आसान रेसिपी.
यह भी पढ़ें – बच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
लहसुन का भरता बनाने की रेसिपी
सामग्री
लहसुन – 2 गांठ
हरी मिर्च – 2
छोटा प्याज – 1 कटा हुआ
सरसों का तेल – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
धनिया – थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
सूखी लाल मिर्च – स्वादानुसार
रोशुन भोर्ता बनाने की विधि
- रोशुन भोर्ता बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को गांठ से अलग करके छील लें.
- अब पैन को गर्म करें और उसमें सरसों का तेल डालकर लहसुन की कलियां डालें और लहसुन को धीमी आंच पर भून लें.
- लहसुन को तबतक पकाएं जबतक उका रंग हल्का सुनहरा ना हो जाए. इससे लहसुन की कच्ची महक नहीं आएगी बल्कि उससे स्वादिष्ट अरोमा आने लगेगा.
- अब भने हुए लहसुन को प्लेट पर निकालें और उसे थोड़ा ठंडा कर लें. इसके बाद लहसुन को हाथों से मसलकर मैश करें.
- इसमें हरी मिर्च, प्याज और नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें
- इसके बाद सरसों का तेल और धनिया डालकर एकबार फिर अच्छे से मिक्स कर लें. भुनी हुई लाल मिर्च को उंगलियों से मसलकर इस मिश्रण में मिला लें.
- बस तैयार है आपका बंगाली रोशुन भोर्ता. इसे रोटी, चावल या अपनी किसी भी फेवरेट डिश के साथ खाएं. खासकर थाली में गर्म रोटी या चावल और दाल के साथ इस रोशुन भोर्ता को सर्व करने पर सिंपल सी थाली का स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है.
इस बात का ध्यान रखें कि आप नमक मिर्च स्वादानुसार डालें और जरूरत से ज्यादा ना डालें. इस तरह आप ओथेंटिक रोशुन भोर्ता बना सकेंगे.
यह भी पढ़ें – Pitru Paksha Recipe: पितृ पक्ष में बनाएं चावल की ये पारंपरिक खीर, स्वाद के साथ निभाएं परंपरा
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
2 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
4 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
5 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
23 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines