आज रोज डे है और वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को सच में खास महसूस कराना चाहते हैं, तो दिन की शुरुआत किसी प्यारे सरप्राइज से करना सबसे अच्छा तरीका होता है. माना जाता है कि अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो, तो पूरा दिन खुशियों से भरा रहता है. रोज डे के मौके पर अगर आप अपने हाथों से बना हुआ कुछ स्पेशल नाश्ता पार्टनर को खिलाते हैं, तो यह प्यार जताने का सबसे खूबसूरत तरीका बन सकता है. आज हम आपको एक आसान, हेल्दी और देखने में बेहद क्यूट रेसिपी बताएंगे, जो स्वाद में भी जबरदस्त है और एनर्जी से भी भरपूर है.
यही भी पढ़ें: Rose Day Home Decoration: घर पर ही मनाने जा रहे हैं Rose Day तो इन खास तरीकों से सजाएं अपना आशियाना
दिल के आकार की इडली बनाने के लिए जरूरी चीजें
इस खास नाश्ते को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या महंगे सामान की जरूरत नहीं है. यह रेसिपी बहुत आसान है और घर पर आसानी से तैयार की जा सकती है. इसके लिए आपको चाहिए:
- 2 कप तैयार इडली बैटर.
- स्वादनुसार नमक.
- 1 छोटा चम्मच घी या तेल.
- दिल के आकार का इडली सांचा.
अगर आपके पास दिल के आकार का सांचा नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आप साधारण इडली बनाकर उसे चाकू की मदद से दिल के आकार में काट सकते हैं. यह नाश्ता हल्का होता है, पचाने में आसान है और दिनभर के लिए अच्छी एनर्जी देता है, इसलिए रोज डे के लिए यह एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन बन जाता है.
कैसे बनाएं दिल के आकार की इडली
- सबसे पहले एक बाउल में तैयार इडली बैटर लें और उसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
- अब दिल के आकार वाले इडली सांचे को लें और उसमें हल्का सा घी या तेल लगाएं, ताकि इडली चिपके नहीं.
- तैयार बैटर को धीरे-धीरे सांचे में डालें और ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा न भरें.
- इडली स्टीमर या कुकर में पानी गर्म करें और सांचे को सावधानी से अंदर रखें.
- मध्यम आंच पर इडली को लगभग 10 से 12 मिनट तक स्टीम करें.
- तय समय बाद एक चाकू या टूथपिक डालकर चेक करें, अगर साफ निकल आए तो इडली पक चुकी है.
- अब गैस बंद करें और सांचे को ठंडा होने के लिए 1-2 मिनट छोड़ दें.
- सांचे से दिल के आकार की इडली को हल्के हाथ से निकाल लें.
- अब गरम-गरम इडली को नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें.
अगर दिल के आकार का सांचा न हो, तो साधारण इडली बनाकर चाकू से दिल के आकार में काट सकते हैं. इस तरह आपका शानदार नाश्ता तैयार हो जाएगा.
यही भी पढ़ें: Rose Day 2026: आज है वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे, जानिए क्यों मनाते हैं यह दिन, क्या है इतिहास
संबंधित खबरें
कम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
32 mins agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
52 mins agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
4 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
17 hrs agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
1 day agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines