Rose Day Home Decoration: घर पर ही मनाने जा रहे हैं Rose Day तो इन खास तरीकों से सजाएं अपना आशियाना

Rose Day Home Decoration: Rose Day से प्यार भरे हफ्ते की शुरुआत होती है. अगर आप इस खास दिन को और यादगार बनाना चाहते हैं तो अपने घर को फूलों से सजाकर पार्टनर को सरप्राइज दें. ऐसा करने से यकीनन आपका पार्टनर बहुत ही ज्यादा खुश हो जाएगा.  

Rose Day Home Decoration

रोज डे पर घर को कैसे सजाएं? Image Credit- Shutterstock

विज्ञापन

Rose Day Decor: रोज डे से प्यार का इजहार करने का सिलसिला शुरू होता है. इसी दिन से लोग अपने जज्बातों को शब्दों और गुलाबों के जरिए अपने पार्टनर के सामने रखते हैं. इन दिनों दो प्यार करने वाले मिलते हैं और साथ रहना का वादा करते हैं, लेकिन अगर आप शादीशुदा हैं या अपने पार्टनर को सिर्फ रोज देकर खुश नहीं करना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको रोज डे पर घर को डेकोरेट करने के आसान टिप्स साझा कर रहे हैं, जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं और अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- Rose Day 2026: रोज डे पर मिले फूलों को फेंके नहीं बल्कि इस तरह रखें सहेजकर, सालोंसाल यादगार बनाने के जानें 5 तरीके

विज्ञापन

Rose Day पर घर को सजाने के टिप्स | Rose Day Home Decoration Ideas

एंट्रेंस को दिल से सजाएं- आप कमरे या घर के एंट्री गेट को फूलों से सजा सकते हैं. अगर शुरुआत में ही अगर दिल का शेप बना दिया जाए तो पार्टनर बहुत ही खुश हो जाएगा और फूलों की खुशबू यकीनन आपके प्यार की गवाही देगी.
गुलाब का रास्ता बनाएं- आप लिविंग रूम या बेडरूम के पास गुलाब से रास्ता तैयार कर सकते हैं. फूलों के पाथ पर पार्टनर चलकर जैसे ही आपके पास आएगा तो यकीनन आपको गले लगा लेगा. यह छोटा-सा आइडिया भी बेहद रोमांटिक माहौल तैयार कर देता है.
कैंडल से सजाएं- गुलाब के साथ-साथ कैंडल या दीया का भी इस्तेमाल करें. ऐसा करने से हल्की रोशनी होगी और घर फूलों से भरा हुआ होगा. लाल, पिंक और वॉर्म येलो लाइट्स माहौल यकीनन आपके दिन को यादगार बना देगा.  
बेडरूम डेकोरेशन- घर के साथ-साथ बेड की खूबसूरती पर भी ध्यान दें. ऐसा करने से पार्टनर बहुत ही खुश हो जाएगा. इसके लिए आपको बेड पर गुलाब की पंखुड़ियां फैलानी हैं और दिल के शेप या इसके आसपास फूलों का गुलदस्ता रखना है.  
अगरबत्ती का करें इस्तेमाल- आप अगरबत्ती का इस्तेमाल करें और अपने पूरे घर को खुशबू से भर दें. ऐसा करने से घर का माहौल बहुत ही खूबसूरत हो जाएगा, क्योंकि गुलाब की खुशबू के लिए रोज अगरबत्ती, एसेंशियल ऑयल या रूम फ्रेशनर मिलकर प्यार को बढ़ाएंगे.
म्यूजिक का इस्तेमाल करें- फूलों से सजावट के साथ-साथ आप बैकग्राउंड में हल्का-हल्का म्यूजिक चलाकर छोड़ दें, क्योंकि गाने ही रोमांटिक माहौल बनाने का काम करते हैं. बस आपको प्यार भरे गाने सेलेक्ट करने होंगे.   

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ