Rose Day 2026 Celebrity Outfits Ideas: फरवरी का महीना बहुत ही खास माना जाता है, खासतौर से उन लोगों के लिए जो प्यार-मोहब्बत को दिल में बसाकर पूरे साल बैठ जाते हैं. यह महीना प्यार का इजहार करने और खूबसूरत पल एक-दूसरे के साथ बिताने का मौका है. इस दौरान कई तरह के दिन आते हैं जिसे पार्टनर फॉलो करते हुए अपने प्यार का इजहार करना पसंद करते हैं. शुरुआत रोज डे से होती है, जिसे हर साल फरवरी की 7 तारीख को सेलिब्रेट किया जाता है. ऐसे में हर महिला का सपना होता है कि वो पहले दिन यानी रोज डे पर बहुत ही सुंदर लगे, ताकि उनका पार्टनर देखता रह जाए. हालांकि, मेकअप तो आसानी से कर लिया जाता है, लेकिन कपड़ों को सेलेक्ट करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इसी दुविधा में हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स के बारे में बता रहे हैं, जो अनन्या पांडे से लेकर दीपिका पादुकोण से इंस्पायर हैं जिसे आप रीक्रीएट कर सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- Rose Day Home Decoration: घर पर ही मनाने जा रहे हैं Rose Day तो इन खास तरीकों से सजाएं अपना आशियाना
अनन्या पांडे का लाल गाउन लुक
अनन्या पांडे का यह लुक रोज डे के लिए एकदम परफेक्ट है. आप इसे रीक्रिएट कर सकती हैं और लॉन्ग गाउन को पहनकर अपना जलवा बिखेर सकती हैं. अनन्या पांडे के इस लुक में बालों को बांध रखा है, लेकिन आप खोल भी सकती हैं. अगर आपको ठंड लग रही है तो ऊपर से जैकेट डाल सकती हैं. अनन्या का यह लुक बहुत ही सुंदर लग रहा है और उन्होंने मेकअप बहुत ही लाइट किया है. आप भी लाइट मेकअप से परफेक्ट लुक पा सकती हैं.
दीपिका पादुकोण का ड्रेस लुक
दीपिका का यह लुक गुजराती संस्कृति से प्रेरित है, जिसे डबल इकत पटोला डिजाइन में तैयार किया गया है. यह आउटफिट रॉयल होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट भी लगता है. Rose Day जैसे खास मौके पर आप भी इस लुक को आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं. इसके लिए पटोला प्रिंट साड़ी या लहंगा चुनें, हल्का मेकअप रखें और ट्रेडिशनल ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें.
आलिया का डेनिम लुक
आप सिंपल और स्टाइलिश लुक पाने के लिए आलिया भट्ट की तरह तैयार हो सकती हैं. उनका डेनिम जैकेट का यह लुक बहुत सिंपल है, लेकिन एकदम क्लासी फील दे रहा है. यह लुक बहुत ही कंफर्टेबल है जिसके साथ आलिया ने बालों को खुला रखा है, लेकिन अगर आप चाहें तो पोनीटेल बनाकर लुक को बदल सकती हैं. साथ ही, ईयररिंग्स और चश्मा लगाकर यकीनन आपका पार्टनर बहुत ही ज्यादा खुश हो जाएगा.
शहनाज का लेदर जैकेट लुक
शहनाज गिल का लेदर जैकेट लुक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो Rose Day पर कुछ हटके और बोल्ड स्टाइल ट्राई करना चाहते हैं तो शहनाज का यह लुक कूल और कॉन्फिडेंस वाइब देता है. आप ब्लैक या ब्राउन लेदर जैकेट को टॉप या टी-शर्ट के साथ पहन सकती हैं. यह लुक ठंड के लिए बहुत ही मायने रखता है.
रश्मिका मंदाना का स्टाइलिश लुक
रश्मिका मंदाना का यह लुक Rose Day के लिए क्यूट और एलिगेंट चॉइस रहेगा. रश्मिका का स्टाइल सिंपल होने के साथ-साथ बेहद ग्रेसफुल लगता है. आप फ्लोई ड्रेस, सॉफ्ट पेस्टल या पिंक शेड का आउटफिट ट्राई कर सकती हैं. लाइट मेकअप, पिंक लिप्स और खुले या सॉफ्ट कर्ल बाल इस लुक को कंप्लीट करते हैं.
इसे भी पढ़ें- Rose Day 2026: रोज डे पर मिले फूलों को फेंके नहीं बल्कि इस तरह रखें सहेजकर, सालोंसाल यादगार बनाने के जानें 5 तरीके
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
8 hrs agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
11 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
12 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
13 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
15 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
16 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
18 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines