दिवाली एक ऐसा फेस्टिवल है जब लोग अपने घर की साफ-सफाई करते हैं. घर को नया लुक देने के लिए कई तरह के काम करवाते हैं. ऐसे में अगर आप भी ज्यादा तोड़-फोड़ किए बिना स्टाइलिश लुक चाहते हैं तो मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन कराना बेस्ट हो सकता है. कैबिनेट न सिर्फ कमरे का लुक बदलने का काम करते हैं, बल्कि सारा सामान अच्छी तरह से ऑर्गनाइज भी हो जाता है. कपड़े रखने से लेकर किताबें और जरूरतों की चीजें आसानी से सेट हो जाती हैं. ऐसे में कमरे को सुंदर लुक देने के लिए कैबिनेट डिजाइन कर सकते हैं, जिसके कुछ आइडियाज यहां से ले सकते हैं.
इसे भी पढ़ें-तांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम, नवरात्रि पर चमकदार दिखेगा पिछले साल का बर्तन
वॉल-माउंटेड कैबिनेट डिजाइन
अगर आपके कमरे में जगह कम है तो वॉल-माउंटेड कैबिनेट एक अच्छा ऑप्शन है. इसे दीवार पर लगवाने से फर्श की जगह खाली रहती है और कमरा खुला-खुला नजर आता है. आप इसमें किताबें, छोटे-मोटे सामान या रोजाना में इस्तेमाल होने वाली चीजें रख सकते हैं. दिवाली के मौके पर इसके आसपास हल्की लाइटिंग लगाकर कमरे की खूबसूरती भी बढ़ा सकते हैं.
मिनिमलिस्ट वुडन कैबिनेट डिजाइन
लकड़ी के कैबिनेट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते. अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है तो हल्के रंग की लकड़ी या वुडन फिनिश वाला कैबिनेट चुन सकते हैं. यह डिजाइन खासतौर पर उन कमरों के लिए अच्छा है, जहां आप सादगी के साथ मॉडर्न टच देना चाहते हैं. इसे सफेद, क्रीम या बेज रंग की दीवारों के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है.
मिरर वाले कैबिनेट डिजाइन
कमरे को स्टाइलिश दिखाने के साथ-साथ बड़ा दिखाना चाहते हैं तो मिरर वाले कैबिनेट ट्राई कर सकते हैं. अलमारी या कैबिनेट के दरवाजों पर लगा शीशा कमरे में रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे जगह ज्यादा खुली हुई लग सकती है. यह डिजाइन खासतौर पर छोटे बेडरूम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही, तैयार होते समय अलग से शीशा लगाने की जरूरत भी कम हो सकती है.
ओपन शेल्फ कैबिनेट
अगर आप अपने कमरे में रखी किताबों, पौधों, फोटो फ्रेम और डेकोरेटिव आइटम को खूबसूरती से डेकोरेट करना चाहते हैं तो ओपन शेल्फ कैबिनेट आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें सामान आसानी से दिखाई देता है और जरूरत पड़ने पर उसे निकालना भी आसान रहता है. दिवाली की सजावट के लिए आप इसमें छोटे दीये, शोपीस या फेस्टिव डेकोर रख सकते हैं.
इन बातों पर जरूर दें ध्यान
- अगर आप कैबिनेट पहली बार कैबिनेट करवा रहे हैं तो कमरे को चेक कर लें कि कहीं सीलन तो नहीं आ रही है, क्योंकि कई बार लकड़ी में दीमक लग जाती है.
- कमरे के हिसाब से कैबिनेट को डिजाइन करवाएं. ज्यादा बड़े या जगह घेर देने वाले कैबिनेट कमरे का लुक खराब करने का काम करते हैं.
- कमरे में अगर पैंट नहीं करवाना है तो बहुत ही ध्यान से कैबिनेट डिजाइन करवाएं. इससे आपका वक्त कम लगेगा और बजट भी आसानी से तैयार हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के लिए लेनी हैं चूड़ियां तो इन 7 Latest Bangle Designs पर डाल लीजिए नजर, हर लुक बन जाएगा खास
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 hr agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
4 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
6 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines