RJ Mahvash Video: इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) की शादी पोस्टपोन होने की वजह पलाश का स्मृति को धोखा देना बताया जा रहा है. इस बीच पलाश की कुछ चैट्स भी खूब वायरल हो रही हैं. इस मामले पर पलाश की चुटकी लेते हुए आरजे माहवश (RJ Mahvash) ने एक वीडियो शेयर किया है और लड़कियों से कहा है कि कभी उनका पार्टनर उनपर चीट कर रहा हो या किसी और से फ्लर्ट कर रहा हो तो वह बेझिझक उन चैट्स को लीक कर सकता है.
चीटिंग को लेकर आरजे माहवश ने क्या-क्या कहा
आरजे माहवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके कहा, “मर्द भी ना बड़ी प्यारी चीज होते हैं, जब पूछो तब सिंगल ही होते हैं. देखो भाई मुझे सच और झूठ नहीं पता लेकिन मेरी शादी के वक्त ना मैं अपना दूल्हा कर रही हूं इंटरनेट पर एक हफ्ता पहले लॉन्च. और मेरा वाला जिसके भी डीएम (Insta DM) में सुहागरात मना रहा होगा ना गर्ल्स प्लीज बस आकर मुझे बता देना.”
इसके आगे आरजे माहवश ने कहा कि वे किसी पर विश्वास नहीं करती हैं. उन्होंने कहा, “यह मत सोचना कि अब तो शादी हो रही है कैसे टूटेगी, ये तो ट्रस्ट करती होगी उसपर. नहीं, मैं दुनिया में किसी पर ट्रस्ट नहीं करती. अब मैं किसी के लिए यह नहीं कह पाती कि ये बंदा तो ऐसा कर ही नहीं सकता. कोई भी कुछ भी कर सकता है. तुम उसके स्क्रीनशॉट्स पब्लिक कर देना वर्ना मुझे पर्सनल कर देना मैं पब्लिक कर दूंगी.”
आरजे माहवश ने लड़कियों से खासतौर से हाथ जोड़कर विनती की है कि उनका पार्टनर अगर उनपर चीट कर रहा है तो वे उन चैट्स को जरूर पब्लिक कर दें या माहवश को किसी तरह बता दें.
माहवश ने इस वीडियो को पलाश मुच्छल की चीटिंग (Palash Muchhal Cheating) की अफवाहों के बीच शेयर करके उनपर तंज कसा है. पलाश मुच्छल ने सचमुच स्मृति मंधाना को चीट किया है या नहीं इसपर अभी तक स्मृति या पलाश की तरफ से कोई बयान या कंफर्मेशन नहीं आई है.
यह भी पढ़ें – कब हुई थी Smriti Mandhana और Palash Muchhal की पहली मुलाकात, किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है दोनों की लव स्टोरी
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
13 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
16 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
20 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
23 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines