कब हुई थी Smriti Mandhana और Palash Muchhal की पहली मुलाकात, किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है दोनों की लव स्टोरी

Smriti Mandhana And Palash Muchhal News: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पोस्टपोन हो गई है. दोनों लगभग 6 सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे थे. यहां जानिए किस तरह हुई थी दोनों की पहली मुलाकात.

Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding

Smriti Mandhana's Wedding Postponed​: पलाश और स्मृति की 23 नवंबर को होने वाली थी शादी.

Smriti Mandhana Palash Muchhal: महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना की कंपोजर पलाश मुच्छल से शादी होने वाली थी. पलाश सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं. इन दोनों की शादी फैंस के बीच खासा चर्चा का विषय बनी हुई है. स्मृति के वर्ल्ड कप की जीत के बाद से ही पलाश और स्मृति के रिलेशनशिप (Palash Smriti Relationship) को फैंस खूब पसंद करने लगे थे. दोनों के वायरल होने वाले वीडियो और फोटोज को भी फैंस का खूब प्यार मिला था. फिर दोनों की शादी तय हुई तो हर तरफ इसी शादी की बात होने लगी. यहां पढ़िए पलाश और स्मृति की लव स्टोरी.

विज्ञापन

कब हुई थी पलाश और स्मृति की पहली मुलाकात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मृति और पलाश की पहली मुलाकात साल 2019 में हुई थी. दोनों की प्रेम कहानी (Love Story) भी इसी साल शुरू हो गई थी. दोनों एकदूसरे के क्रिएटिव सर्कल में मिले थे यानी दोनों के म्यूचल फ्रेंड्स थे जिस चलते पलाश और स्मृति की भी मुलाकात हुई थी. दोनों पहले एकदूसरे के दोस्त बने और उसके बाद धीरे-धीरे एकदूसरे के प्यार में गिरने लगे.

विज्ञापन

कुछ सालों तक रिलेशनशिप नहीं किया जगजाहिर

विज्ञापन

पलाश और स्मृति ने अपने रिलेशनशिप को कई सालों तक लो प्रोफाइल ही रखा. फिर दोनों एकदूसरे के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे. कभी स्मृति की फीड पर पलाश नजर आते तो कभी पलाश को स्मृति के मैचेस में स्पॉट किया जाता था.

साल 2024 में रिलेशनशिप पर लगाई मुहर

विज्ञापन

साल 2024 वो साल था जब स्मृति और पलाश ने एकदूसरे के साथ रिलेशनशिप में होने की बात पर मुहर लगाई थी. यह दोनों की पांचवी सालगिरह थी जिसपर इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया गया था कि पलाश और स्मृति प्यार में हैं.

वर्ल्ड कप की जीत पर दिखी मोहब्बत

विज्ञापन

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पलाश भी पहुंचे थे जहां स्मृति जीत के बाद पलाश से गले लगते नजर आई थीं. दोनों की मोहब्बत को सभी ने सर-आंखों रखा और कपल गोल्स के रूप में स्मृति और पलाश को देखा गया.

स्मृति ने शेयर की सगाई की खबर

विज्ञापन

स्मृति ने अपनी टीममेट्स और सहेलियों के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे झूमतीं और गाती हुई नजर आई थीं. स्मृति ने सभी को अपनी उंगली में पहनी अंगूठी दिखाई और लोगों ने शुभकामनाएं भेजना शुरू कर दिया.

पलाश ने इस तरह किया था स्मृति को प्रपोज

विज्ञापन

पलाश ने स्मृति को नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में प्रपोज किया था. पलाश ने इस रील को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया था. हालांकि अब यह वीडियो स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिया है.

शादी की तैयारियां और खुशियों की सौगात

विज्ञापन

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी (Smriti Mandhana Palash Muchhal Wedding) 23 नवंबर को होने वाली थी. शादी से पहले हल्दी और संगीत का वीडियो पर खूब वायरल हो रही थीं. इन वीडियोज में पलाश और स्मृति एक-दूसरे के साथ झूमते हुए नजर आ रहे थे. वहीं, पलाश की बहन पलक मुच्छल (Palak Muchhal) ने भी संगीत की फोटोज सभी से शेयर की थीं.

चार दिन की होकर रह गईं खुशियां

विज्ञापन

पलाश और स्मृति की शादी 23 नवंबर से पोस्टपोन कर दी गई. शादी ना होने की वजह बताई गई स्मृति के पिता की बिगड़ी तबीयत और अस्पताल में भर्ती होना. वहीं, पलक मुच्छल ने अपने अकाउंट से स्टोरी शेयर करके बताया कि पलाश की तबीयत ठीक नहीं है और उनके परिवार को इस सेंसिटिव समय पर प्राइवेसी की जरूरत है.

उड़ने लगीं चीटिंग की अफवाह

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट वायरल हो रहे हैं जिसमें यूजर्स का दावा है कि पलाश ने शादी से एक रात पहले स्मृति पर कोरियोग्राफर के साथ चीट किया है. पलाश की चीटिंग (Palash Muchhal Cheating) के बाद पलाश और स्मृति के पिता की लड़ाई हुई जिसके बाद पलाश शादी छोड़कर भाग गए और इसीलिए पलाश और स्मृति की शादी नहीं हो पाई. कई एक्स यूजर्स ऐसे भी चैट्स शेयर कर रहे हैं जिनमें पलाश मुच्छल दूसरी लड़की से फ्लर्ट करते नजर आ रहे हैं. अभी इन खबरों पर किसी तरह की मुहर नहीं लगी है, लेकिन अफवाहों की मानें तो स्मृति और पलाश की शादी टूटने की वजह पलाश का स्मृति को धोखा देना है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ