"मैं दुनिया में किसी पर ट्रस्ट नहीं करती"… RJ Mahvash ने पलाश मुच्छल के चीटिंग रूमर्स के बीच लड़कियों से हाथ जोड़कर की ये विनती

RJ Mahvash Viral Video: आरजे माहवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने रिलेशनिशप, शादी और चीटिंग को लेकर बात की है. माहवश ने बिना नाम लिए पलाश मुच्छल पर तंज कस दिया है.

RJ Mahvash

Palash Muchhal की चैट्स लीक होने के बाद अब आरजे मावहवश ने ताना कसते हुए एक वीडियो शेयर किया है.

विज्ञापन

RJ Mahvash Video: इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) की शादी पोस्टपोन होने की वजह पलाश का स्मृति को धोखा देना बताया जा रहा है. इस बीच पलाश की कुछ चैट्स भी खूब वायरल हो रही हैं. इस मामले पर पलाश की चुटकी लेते हुए आरजे माहवश (RJ Mahvash) ने एक वीडियो शेयर किया है और लड़कियों से कहा है कि कभी उनका पार्टनर उनपर चीट कर रहा हो या किसी और से फ्लर्ट कर रहा हो तो वह बेझिझक उन चैट्स को लीक कर सकता है.

चीटिंग को लेकर आरजे माहवश ने क्या-क्या कहा

आरजे माहवश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करके कहा, “मर्द भी ना बड़ी प्यारी चीज होते हैं, जब पूछो तब सिंगल ही होते हैं. देखो भाई मुझे सच और झूठ नहीं पता लेकिन मेरी शादी के वक्त ना मैं अपना दूल्हा कर रही हूं इंटरनेट पर एक हफ्ता पहले लॉन्च. और मेरा वाला जिसके भी डीएम (Insta DM) में सुहागरात मना रहा होगा ना गर्ल्स प्लीज बस आकर मुझे बता देना.”

विज्ञापन

इसके आगे आरजे माहवश ने कहा कि वे किसी पर विश्वास नहीं करती हैं. उन्होंने कहा, “यह मत सोचना कि अब तो शादी हो रही है कैसे टूटेगी, ये तो ट्रस्ट करती होगी उसपर. नहीं, मैं दुनिया में किसी पर ट्रस्ट नहीं करती. अब मैं किसी के लिए यह नहीं कह पाती कि ये बंदा तो ऐसा कर ही नहीं सकता. कोई भी कुछ भी कर सकता है. तुम उसके स्क्रीनशॉट्स पब्लिक कर देना वर्ना मुझे पर्सनल कर देना मैं पब्लिक कर दूंगी.”

आरजे माहवश ने लड़कियों से खासतौर से हाथ जोड़कर विनती की है कि उनका पार्टनर अगर उनपर चीट कर रहा है तो वे उन चैट्स को जरूर पब्लिक कर दें या माहवश को किसी तरह बता दें.

विज्ञापन

माहवश ने इस वीडियो को पलाश मुच्छल की चीटिंग (Palash Muchhal Cheating) की अफवाहों के बीच शेयर करके उनपर तंज कसा है. पलाश मुच्छल ने सचमुच स्मृति मंधाना को चीट किया है या नहीं इसपर अभी तक स्मृति या पलाश की तरफ से कोई बयान या कंफर्मेशन नहीं आई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ