Right Time To Wake Up: घर के बड़े हमें यह सलाह हर दिन देते हैं कि जल्दी सोना चाहिए ताकि सुबह जल्दी उठ सकें। जल्दी उठने से शरीर और सेहत को कई लाभ मिलते हैं। जल्दी उठने से आप जल्दी बीमारियों के घेरे में नहीं आते हैं। सुबह जल्दी उठने के लिए रात को समय पर सोना भी जरूरी होता है। ताकि नींद पूरी हो सके, अगर रात में लेट सोएंगे और सुबह जल्दी जगेंगे तो इम्यूनिटी खराब हो सकती है। चलिए जानते हैं सुबह किस टाइम जगना चाहिए और रात को कब सोना चाहिए।
ये हैं सोने और जगने का सही समय
एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह 5 बजे उठना सबसे सही समय माना जाता है। अगर आप 5 बजे नहीं जग पा रहे हैं तो 6 बजे तक जगने की कोशिश करें। सुबह इतने समय तक जगने से शरीर में एनर्जी का स्तर तेज रहता है। इससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। रात को सोने के लिए बेस्ट समय रात को 8 से 10 के बीच का है। अगर आप इस बीच सो जाएं तो सुबह बिल्कुल फ्रेश फील करेंगे।
ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!
लेट उठने से क्या होगा?
कहते हैं कि अगर आप 6 बजे के बाद जगते हैं तो शरीर पर इसके उल्टे प्रभाव पड़ सकते हैं। इससे आपको सुबह के समय मिलने वाले प्राकृतिक पोषण नहीं मिल सकेंगे। सुबह की हवा और धूप दोनों ही शरीर के लिए फायदेमंद बताई गई हैं।
कितनी देर सोना चाहिए?
व्यस्कों के लिए सोने का समय कम से कम 7 घंटे होना चाहिए। वहीं, छोटे बच्चों को लगभग 8-9 घंटे सोना जरूरी है, बुजुर्गों को कम से कम 6 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इतनी नींद इन लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त है।
सुबह जल्दी उठने के फायदे
- सुबह जल्दी उठने से आप पॉजिटिव महसूस करेंगे।
- सुबह जल्दी उठने से आप सुबह की ताजा हवा ले सकते हैं।
- जल्दी उठने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है।
- सुबह जल्दी उठने से फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ बेहतर रहती है।
- सुबह उठने से शरीर में विटामिन-डी की कमी नहीं होती है।
- सुबह जल्दी उठने से बीपी, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की समस्याएं भी दूर रहती हैं।
ये भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश? जानें क्या है इस पर एक्सपर्ट की राय
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 hr agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
4 hrs agoआपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
5 hrs agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
6 hrs agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
8 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
9 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
11 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
1 day agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines