---विज्ञापन---

सुबह उठने का क्या है सही समय? एक्सपर्ट ने बताया टाइम और फायदे

Right Time To Wake Up: सुबह जल्दी उठना सही है, मगर किस टाइम पर जगना सही होता है। चलिए, जानते हैं एक्सपर्ट किस समय उठने और किस समय सोने के लिए कहते हैं।

---विज्ञापन---

Right Time To Wake Up: घर के बड़े हमें यह सलाह हर दिन देते हैं कि जल्दी सोना चाहिए ताकि सुबह जल्दी उठ सकें। जल्दी उठने से शरीर और सेहत को कई लाभ मिलते हैं। जल्दी उठने से आप जल्दी बीमारियों के घेरे में नहीं आते हैं। सुबह जल्दी उठने के लिए रात को समय पर सोना भी जरूरी होता है। ताकि नींद पूरी हो सके, अगर रात में लेट सोएंगे और सुबह जल्दी जगेंगे तो इम्यूनिटी खराब हो सकती है। चलिए जानते हैं सुबह किस टाइम जगना चाहिए और रात को कब सोना चाहिए।

ये हैं सोने और जगने का सही समय

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सुबह 5 बजे उठना सबसे सही समय माना जाता है। अगर आप 5 बजे नहीं जग पा रहे हैं तो 6 बजे तक जगने की कोशिश करें। सुबह इतने समय तक जगने से शरीर में एनर्जी का स्तर तेज रहता है। इससे आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। रात को सोने के लिए बेस्ट समय रात को 8 से 10 के बीच का है। अगर आप इस बीच सो जाएं तो सुबह बिल्कुल फ्रेश फील करेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!

लेट उठने से क्या होगा?

कहते हैं कि अगर आप 6 बजे के बाद जगते हैं तो शरीर पर इसके उल्टे प्रभाव पड़ सकते हैं। इससे आपको सुबह के समय मिलने वाले प्राकृतिक पोषण नहीं मिल सकेंगे। सुबह की हवा और धूप दोनों ही शरीर के लिए फायदेमंद बताई गई हैं।

---विज्ञापन---

Sleeping Competition

कितनी देर सोना चाहिए?

व्यस्कों के लिए सोने का समय कम से कम 7 घंटे होना चाहिए। वहीं, छोटे बच्चों को लगभग 8-9 घंटे सोना जरूरी है, बुजुर्गों को कम से कम 6 घंटे की नींद लेनी चाहिए। इतनी नींद इन लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त है।

---विज्ञापन---

सुबह जल्दी उठने के फायदे

  • सुबह जल्दी उठने से आप पॉजिटिव महसूस करेंगे।
  • सुबह जल्दी उठने से आप सुबह की ताजा हवा ले सकते हैं।
  • जल्दी उठने से शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है।
  • सुबह जल्दी उठने से फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ बेहतर रहती है।
  • सुबह उठने से शरीर में विटामिन-डी की कमी नहीं होती है।
  • सुबह जल्दी उठने से बीपी, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की समस्याएं भी दूर रहती हैं।

ये भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट के बाद ब्रश? जानें क्या है इस पर एक्सपर्ट की राय 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 25, 2024 05:51 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola