---विज्ञापन---

Right time of Dinner: कहीं आप तो नहीं करते गलत समय पर डिनर? इतने बजे भोजन करना है फायदेमंद

Right time of Dinner: अगर आप स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं तो अपने खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अच्छी सेहत इस पर निर्भर नहीं करता कि आप क्या खाते हैं बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कब खाते हैं। मतलब आप नाश्ता, दोपहर […]

---विज्ञापन---

Right time of Dinner: अगर आप स्वस्थ और फिट रहना चाहते हैं तो अपने खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अच्छी सेहत इस पर निर्भर नहीं करता कि आप क्या खाते हैं बल्कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप कब खाते हैं। मतलब आप नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना किस समय खाते हैं, इसका असर आपके शरीर पर दिखता है। दिन का खाना हम सभी किसी न किसी तरह से पचा लेते हैं लेकिन जब हम रात का खाना खाते हैं तो यह बहुत मायने रखता है। इसका आपकी फिटनेस पर बहुत बड़ा असर पड़ता है। आज हम आपको रात का खाना खाने का सही समय और इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

डिनर करने का सही समय

एक रिपोर्ट के मुताबिक देर रात खाना खाने से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है और पेट खराब हो जाता है। इतना ही नहीं अनिद्रा और अपच की समस्या भी होने लगती है। अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपको रोजाना शाम 7 बजे तक डिनर कर लेना चाहिए।

---विज्ञापन---

डिनर जल्दी करने के फायदे

अच्छी नींद- शाम 7 बजे तक खाना खाने के बाद जब व्यक्ति सोने जाता है तो उसका पाचन अच्छे से हो जाता है। इससे उन्हें अपच का सामना नहीं करना पड़ता और फिर नींद भी अच्छी आती है।

वजन कंट्रोल- समय पर भोजन करने से पचने की समस्या दूर हो जाती है। इससे रात में पेट में अपाच्य भोजन नहीं रहता। जिससे वजन नियंत्रित करना आसान हो जाता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Hair Care Tips: घर बैठे बालों को बनाना है मजबूत और चमकदार, तो इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल

एसिडिटी की समस्या से राहत- रात को जल्दी खाना खाने से पाचन शक्ति अच्छी रहती है। इससे खाना पचने के लिए 2-3 घंटे का समय मिल जाता है। जिससे एसिडिटी की समस्या दूर हो जाती है।

---विज्ञापन---

ब्लड शुगर पर नियंत्रण- रात में जल्दी खाने से शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ जाता है। जिससे ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।

First published on: Aug 26, 2023 05:39 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola