Rice Samosa Recipe: एक बार चखा, तो भूल जाएंगे आलू का समोसा! ये है चावल के समोसे की आसान रेसिपी
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Rice Samosa Recipe: आज हम आपके लिए एक हटकर रेसिपी लेकर आए हैं। आपने आम समोसा तो खाया ही होगा जो आलू का बना होता है, लेकिन आज की रेसिपी में हम आपको चावल का समोसा बनाना बताने जा रहे हैं। ये एक ऐसी रेसिपी है जिसका स्वाद अगर एक बार चख लिया तो बार-बार चखना चाहेंगे। आइए चावल का समोसा बनाने की आसान विधि जानते हैं।
और पढ़िए – Instant Set Dosa Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें डोसा, बनाने की विधि है बेहद आसान
STEP 1- चावल का समोसा बनाने के लिए फिलिंग के साथ उसके लिए मैदा गूंथना भी एक जरूरी काम है। एक बर्तन में 1 कप के करीब मैदा डालें। इसमें चुटकीभर नमक और देसी घी के साथ थोड़ा गुन-गुना पानी डालकर अच्छे से आटे की तरह गूंथ लें। इसके बाद गीले सूती कपड़े से गूंथे आटे को ढ़ंक दें। करीब 15 मिनट बाद इसे इस्तेमाल करें।
STEP 2- आटे को 15 मिनट बाद इस्तेमाल करने से पहले एक बार फिर गूंथ लें। इसकी लोई बनाकर लंबा बेल लें। गोल रोटी के आकार बनाने के बाद बीच से कट करें। एक हिस्से को लेकर तिकोना करें और उसमें फिलिंग भरें। दूसरे ऊपरी हिस्से के एक साइड में पानी लगाकर समोसे का आकार देते हुए चिपका दें। इस तरह से सारे समोसे तैयार कर लें।
STEP 3- चावल के समोसा बनाने का आखिरी स्टेप है कि गैस पर एक कड़ाई रख लें। इसमें तेल डालकर गर्म करें और हल्की आंच कर दें। अब एक-एक करके समोसा डाल दें। अब इन समोसे को डीप फ्राई कर लें। इसके बाद एक प्लेट में चटनी के साथ सर्व कर दें।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: