हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Republic Day Special Recipe: तिरंगा रेसिपी से खास बनाएं गणतंत्र दिवस! जानिए बनाने की विधि

विज्ञापन

Republic Day Special Recipe 2023: भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस साल गुरुवार के दिन 26 तारीख है। इस दिन देशभर में देशभक्ति के रंग तिरंगे को अपनाया जाता है। अगर आप भी अपने बच्चों के लिए कुछ स्पेशल प्लान करना चाहता है और तिरंगे के रंग को अपनाना चाहते हैं तो क्यों कोई रेसिपी ट्राई करते हुए इसे और ज्यादा खास बनाया जा सकता है।

आज हम आपके लिए एक स्पेशल रिपब्लिक डे रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे तिरंगा रेसिपी भी कहा जा सकता है। दरअसल हम आपके लिए हेल्दी तिरंगा पोहा रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे काफी कम समय में आप तैयाार कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

और पढ़िए –Makhana Dosa Recipe: सर्दियों में लें मखाने से बने डोसे का लुत्फ, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी बनेगी

विज्ञापन

Republic Day Special Recipe Ingredients in Hindi

आधा किलो- पोहा

पोहा धोकर 30 मिनट तक अलग रख दें।

विज्ञापन

अब इसको 3 भागों में बांटकर अलग-अलग रख दें।

सफर रंग का पोहा बनाने के लिए देसी घी, स्वादानुसार नमक और सरसों के दानें चाहिए होंगे।

विज्ञापन

Green Poha Ingredients

  • पोहा
  • देसी घी
  • हरी मिर्च
  • सरसों दाना
  • पालक की प्यूरी
  • स्वादानुसार नमक

Orange Poha Ingredients

  • देसी घी
  • सरसों दाना
  • हल्दी पावडर
  • लाल मिर्च पावडर
  • टमाटर प्यूरी
  • स्वादानुसार नमक

Healthy Tiranga Poha Recipe Method in Hindi

तिरंगा पोहा बनाने के लिए सफेद के अलावा दो कलर- नारंगी और हरे की जरूरत है। इसलिए हम आपको तीनों रंग के पोहा अलग-अलग बनाना होगा। आइए तिरंगा पोहा रेसिपी बनाने की विधि जानते हैं।

और पढ़िए –Manchow Soup Recipe: घर में फटाफट बनाएं होटल जैसा मनचाऊ सूप, जानें रेसिपी

विज्ञापन

नारंगी रंग का पोहा रेसिपी कैसे बनाएं?

नारंगी पोहा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक कढ़ाही रखें। इसमें अब देसी घी गर्म कर लें। इसके बाद सरसों के दानें, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, भिगा हुआ पोहा, टमाटर प्यूरी और स्वादानुसार नमक मिला लें। इस तरह से नारंगी पोहा बनकर तैयार हो जाएगा। अब इसे एक बर्तन में अलग रख दें।

हरा रंग का पोहा रेसिपी कैसे बनाएं?

हरे रंग का पोहा बनाने के लिए कढ़ाई में देसी घी गर्म करें। इसके बाद इसके बाद सरसों के दानें, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, भिगा हुआ पोहा और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से पका लें। अब इसमें हरे रंग के लिए पालक प्यूरी डाल दें। इसके थोड़ी देर पकाएं और फिर इसे भी अलग से एक बर्तन में रख दें।

विज्ञापन

और पढ़िए –Matar ke Achar ki Recipe: ठंड में लें मटर के अचार का लजीज स्वाद, ये रेसिपी जान ली तो 10 मिनट में हो जाएगा…

सफेद रंग का पोहा रेसिपी कैसे बनाएं?

सफेद रंग का पोहा बनाने में खास मेहनत नहीं है। इसके लिए भी आपको गर्म कढ़ाई में देसी घी डालना है। इसके बाद सरसों दाना और स्वादानुसार नमक मिला दें, थोड़ी देर तक पका लें। इस तरह से सफेद रंग का पोहा भी तैयार हो गया है।

विज्ञापन

अब तिरंगा पोहा बनाने (Tiranga Poha Recipe) के लिए एक प्लेट में पहले नारंगी रंग का पोहा रखें, फिर सफेद रंग पोहा रखें और उसके बाद हरे रंग का पोहा रखें। तिरंगे के चक्र के लिए सफेद रंग के पोहे के बीच में प्याज को गोल-गोल काटकर रख दें। इस तरह से तिरंगे की तरह पोहा रेसिपी तैयार हो जाएगी।

और पढ़िए –Recipe से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola