तीन रंगों का संगम प्यारा,
यह सुंदर वतन हमारा है,
नीले चक्र की गति संग,
चमकता भाग्य का तारा है.
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है.
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें.
— प्रदीप
जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं,
वह हृदय नहीं है पत्थर है, जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।
— मैथिलीशरण गुप्त
वतन की मिट्टी से बढ़कर कुछ नहीं
हर दिल में तिरंगा बसना चाहिए
गणतंत्र दिवस पर हर घर में
देशप्रेम का दीप जलना चाहिए.
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
गर्व है हमें, इस मिट्टी की शान पर,
नतमस्तक हैं, वीरों के बलिदान पर,
चलो करें ये प्रण आज,
भारत को बनाएंगे और खास.
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं.
अधिकार मिले तो कर्तव्य भी निभाएंगे,
यही कसम गणतंत्र दिवस पर खाएंगे.
गणतंत्र दिवस 2026 की शुभकामनाएं!
देश का तिरंगा हमारी शान है
ये आत्मसम्मान की पहचान है
गणतंत्र दिवस का ये मौका हर भारतीय के लिए गर्व का सबसे बड़ा दिन है.
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!!
संविधान केवल कानून की किताब नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है.
— डॉ. भीमराव अंबेडकर
शत-शत नमन उन हाथों को जिन्होंने संविधान लिखा, नमन उन दिलों को जिन्होंने देश के लिए सब कुछ दिया. गणतंत्र दिवस 2026 की शुभकामनाएं!
ज़माने भर में मिलते हैं आशिक कई
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता.
Happy Republic Day 2026!
अपनी आज़ादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं
सिर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं.
स्वतंत्रता हमारा अधिकार है और गणतंत्र हमारा गौरव.
गर्व से कहें जय हिन्द!
गर्व से कहो हम भारतीय हैं
तिरंगा ऊंचा रहे, भारत आगे बढ़े
संविधान का सम्मान करें, देश का मान बढ़ाएं.
जय हिंद! जय भारत!
तिरंगा हमारी पहचान है,
लोकतंत्र हमारी ताकत है.
जय हिंद! शुभ गणतंत्र दिवस!
Republic Day 2026 Wishes, Messages, Status, Quotes: भारत को 15 अगस्त, 1947 के दिन स्वतंत्रता मिली थी लेकिन एक गणतंत्र के रूप में भारत 26 जनवरी, 1950 में उभरा था. इस दिन भारत ने अपना संविधान लागू किया था और खुद को एक पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था. यह दिन हमें याद दिलाता है कि भारत की असली शक्ति उसके नागरिकों और लोकतंत्र में निहित है. डॉ. बी. आर. अंबेडकर के नेतृत्व में बना हमारा संविधान दुनिया का सबसे विशाल लिखित संविधान है जो जाति, लिंग और धर्म के भेदभाव को मिटाकर सभी को समानता का अधिकार देता है. ऐसे में लोकतंत्र के इस जश्न पर आप भी सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं (Republic Day Wishes) भेज सकते हैं. यहां आपके लिए गणतंत्र दिवस के खास संदेश दिए गए हैं. इन मैसेजेस (Messages), कोट्स, स्टेटस, फोटो (Happy Republic Day Photos) और शायरी के जरिए आप भी सभी को हैप्पी रिपब्लिक डे विश कर सकते हैं.
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं | Happy Republic Day Wishes In Hindi | Happy Republic Day Wishes Messages
जब तक दिल में धड़कन है
तब तक यह अभियान रहे
भारत माता की सेवा में ही हमारा जीवन रहे.
---विज्ञापन---
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
---विज्ञापन---
न कोई ऊंचा, न कोई नीचा,
संविधान ने सबको बराबर माना,
इसी सोच ने भारत को
गणतंत्र का सच्चा अर्थ बताया.
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
यह भी पढ़ें - 77 या 78वां… इस साल कौन सा गणतंत्र दिवस है मना रहा है भारत? Republic Day Quiz