Republic Day 2026: हर साल 26 जनवरी के दिन भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है. यह वह दिन है जब भारत ने अपना संविधान लागू किया था और आधिकारिक रूप से गणतंत्र बना था. 26 जनवरी, 1950 में भारत ने ब्रिटिश शासन के दौरान लागू गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 को हटाकर अपना संविधान लागू किया था और एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणराज्य देश बनकर उभरा था. ऐसे में गणतंत्र दिवस को भारतवासी पूरी धूम और हर्षोल्लास से मनाते हैं. लेकिन, हर साल की ही तरह इस साल भी इस बात को लेकर उलझन की स्थिति बनी हुई है कि भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है या 78वां गणतंत्र दिवस. अगर आपका भी यही सवाल है तो यहां मिलेगा जवाब.

2 / 7
26 जनवरी 1950 के दिन भारत ने अपना पहला गणतंत्र दिवस मनाया था. इस हिसाब से 1959 में 10वां गणतंत्र दिवस मनाया गया था, 1999 में 50वां गणतंत्र दिवस था और साल 2024 में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया था.

3 / 7
साल 2025 में भारत ने 76वां गणतंत्र दिवस सेलिब्रेट किया था और इसीलिए साल 2026 में भारत 77वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएगा.

4 / 7
लोगों को यह 78वां गणतंत्र दिवस इसलिए लग रहा था क्योंकि वे सालों के बीच का अंतर निकाल रहे थे. लेकिन, 1951 में गणतंत्र दिवस को एक साल पूरा हुआ था और इस दूसरा गणतंत्र दिवस मनाया गया था. ऐसे में 1950 में पहला गणतंत्र दिवस होने के नाते साल 2026 में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा.

5 / 7
इस बार यूरोपीय संघ (EU) के 2 बड़े नेता, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं.

6 / 7
विशेष अतिथि के रूप में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 10,000 लोग परेड देखने कर्तव्य पथ समारोह में आएंगे. सांस्कृतिक प्रस्तुति के तहत 2,500 कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.

7 / 7
इस साल गणतंत्र दिवस की थीम और कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड 2026 का विषय 'वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ' है.