Republic Day Special Tiranga Recipes: गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी देशभक्ति का सबसे बड़ा पर्व है. इस दिन स्कूलों, कॉलोनियों और घरों में बच्चों के लिए खासतौर से कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. बच्चे इस दिन का पूरे साल इंतजार करते हैं और हर बार कुछ नया करने के बारे में सोचते हैं. ऐसे में अगर आप अपने बच्चों को सरप्राइज देने के लिए कुछ प्लान कर रहे हैं तो आपको तिरंगा खाना तैयार करना चाहिए. हम आपको 5 मजेदार तिरंगा रेसिपीज बता रहे हैं जिसे शाम के वक्त बनाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- दाल कुकर से बाहर क्यों निकलती है? कुकिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
रिपब्लिक डे के लिए स्पेशल तिरंगा रेसिपीज | Republic Day Special Tiranga Recipes
तिरंगा इडली- आप बच्चों के लिए घर पर ही तिरंगा इडली तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. बस आपको चावल का बैटर तैयार करना होगा और इसे तीन हिस्से में बांटकर तिरंगे का रंग डालना होगा और इडली के स्टैंड में अपने हिसाब से बैटर डालकर बनाना होगा.
तिरंगा सैंडविच- अगर आपको जल्दी में कुछ बनाना है तो आपको सैंडविच बनाना चाहिए. इसमें आप हेल्दी चीजें डाल सकते हैं जैसे गाजर या हरे गोभी के पत्ते आदि. सफेद ब्रेड के साथ तिरंगा थीम में डालकर तुरंत तैयार करके बच्चों को सर्व करें.
तिरंगा ढोकला- इस बार आप पीला ढोकला नहीं, बल्कि तिरंगा स्टाइल में ढोकला तैयार करें. इसके लिए आपको सूजी इस्तेमाल करनी होगी और बैटर बनाने के बाद तीन हिस्सों में बांटना होगा ताकि तिरंगा थीम में आसानी से बनाया जा सके.
तिरंगा पुलाव- अगर आपका बच्चा खाने की डिमांड कर रहा है तो तिरंगा पुलाव तैयार करना बेस्ट हो सकता है. तिरंगा पुलाव तैयार करने के लिए आप गाजर और मटर का इस्तेमाल करें. बाकी पुलाव तैयार करने के बाद ऊपर से गाजर और मटर डालकर तिरंगा स्टाइल में सर्व करें.
तिरंगा ड्रिंक्स- खाने के साथ कुछ पीने के लिए सोच सकते हैं. आप तिरंगा ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आप ग्रीन मिंट सिरप, सोडा या स्प्राइट या संतरे का जूस इस्तेमाल कर सकते हैं. एक साथ सर्व करना चाहते हैं या अलग-अलग सर्व करने के लिए अपने बच्चे से सलाह लें.
इसके अलावा, आप मिल्क शेक भी तैयार कर सकते हैं. मिल्क शेक बनाने के लिए आप दूध, केसर और पिस्ता का इस्तेमाल करें. ऊपर से शेक में तिरंगा स्टाइल में सर्व करना अच्छा हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- सुबह के नाश्ते में बनाएं लौकी का चीला, 10 मिनट में तैयार हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
2 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
6 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
8 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
22 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines