हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गणतंत्र दिवस पर गार्डन को दें तिरंगा टच, गमले में लगाएं रंग-बिरंगे फूलों वाले ये 5 पौधे 

Tiranga Flower Tips For Republic Day: 26 जनवरी के दिन आप ना सिर्फ अपने घर को बल्कि बालकनी या छत को भी तिरंगा टच दे सकते हैं। आप गार्डन में तिरंगा के रंगों वाले फूलों के पौधे लगाकर पूरे साल अपने गार्डन को देशभक्ति के रंगों में सजा सकते हैं. 

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर गार्डन में लगाए जाने वाले पौधे. Image Credit- Shutterstock

Garden Ko Tiranga Look Kaise De: 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस देशभक्ति और गर्व का प्रतीक है. इस दिन हर तरफ अलग ही माहौल होता है और पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आता है. इसलिए लोग अपने घर को भी तिरंगा स्टाइल में सजाते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो अपनी बालकनी को भी तिरंगा टच दे सकते हैं. केसरिया, सफेद और हरे रंग के फूलों वाले पौधे गमलों में लगाकर आप अपने गार्डन को खूबसूरती के साथ-साथ पूरे साल देशभक्ति के रंगों में सजा सकते हैं. खास बात यह है कि इन पौधे की देखभाल करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप बहुत ही आसानी से इनकी ग्रोथ का ख्याल रख सकते हैं. हालांकि, ये पौधे अच्छे से बढ़ते हैं और हर मौसम में घर की रौनक बढ़ाते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Storing Tips: मटर को 1 महीने तक कैसे स्टोर करें? यहां जानिए मटर के दाने को फ्रेश रखने के आसान तरीके

गणतंत्र दिवस पर गार्डन में लगाए जाने वाले पौधे | Tiranga Gardening Tips For Republic Day 

गेंदे का पौधा- अपने गार्डन में गेंदा का पौधा लगाएं, क्योंकि यह पौधा गणतंत्र दिवस पर सजावट के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है. इसका रंग केसरिया और पीला होता है, जो तिरंगे में मौजूद केसरिया रंग का प्रतिनिधित्व करता है. इसे छोटे गमले में आसानी से लगाया जा सकता है और अगर आप इस पौधे को धूप में रखेंगे तो ग्रोथ अच्छी होगी. 
पेटुनिया का पौधा- सफेद रंग के लिए आप गार्डन में पेटुनिया का पौधा लगा सकते हैं. इसके फूल सादगी और सुंदरता के लिए जाने जाते हैं और बालकनी के लिए एकदम परफेक्ट हैं. आप 20 जनवरी के मौके पर पेटुनिया का पौधा लगाने का संकल्प ले सकते हैं. यह पौधा बहुत ही कम समय में बढ़ने लगता है और इसके फूल गमलों और हैंगिंग पॉट्स में काफी अच्छे लगते हैं. 
मोगरा का पौधा- मोगरा का पौधा बालकनी में लगा हुआ बहुत ही अच्छा लगेगा. इसके सफेद फूल पूरे गार्डन को खुशबूदार बनाने का काम करेंगे और तिरंगे के सफेद रंग का प्रतिनिधित्व भी करेंगे. आप इस पौधे को अपने गार्डन में लगा सकते हैं या मार्केट से खरीद सकते हैं. अगर आपके पास कम जगह है तो भी इस पौधे को आसानी से लगाया जा सकता है. शाम के वक्त यह पौधा बहुत ही खूबसूरत लगता है.
सदाबहार का पौधा- हरे रंग के लिए सदाबहार पौधा लगाया जा सकता है. यह पौधा पूरे साल हरा-भरा रहता है और गार्डन को खूबसूरत बनाने का काम करता है. आप घर में आसानी से लगा सकते हैं, जिसके लिए गमला और मिट्टी की जरूरत होगी. एक बार लगाने के बाद आपको ज्यादा देखभाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
गुलदाउदी का पौधा- इस मौसम के लिए इस पौधे को लगाना बेस्ट रहेगा. आप गणतंत्र दिवस के मौके पर गार्डन को तिरंगा टच देने के लिए गुलदाउदी का पौधा लगा सकते हैं. इसके सफेद, पीले और हल्के केसरिया रंग के फूल गार्डन और खूबसूरत बनाने का काम करेंगे. आप इसे गमले या जमीन में आसानी से लगा सकते हैं, बस मिट्टी और बीज की जरूरत पड़ेगी.  

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- वाशिंग मशीन में कितने कपड़े डालने चाहिए? यहां जानिए किस तरह कपड़े धोने से होती है बिजली की बचत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola