Republic Day Speech Ideas: इस दिन हर तरफ अलग ही माहौल होता है और पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आता है. गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे पर जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और स्कूलों, कॉलेज और ऑफिस में अलग-अलग प्रकार के कंपटीशन कराए जाते हैं, जिसमें सबसे अहम स्पीच ही होती है. इसमें बच्चे हों या फिर बड़े सभी लोग इतिहास से जुड़कर लोगों को कुछ ना कुछ बताने का काम करते हैं. इन कंपटीशन में बच्चे भी हिस्सा लेते हैं और इतिहास को याद करने के साथ भविष्य के प्रति प्यार को दिखाने की कोशिश करते हैं. अगर आपका बच्चा भी स्पीच दे रहा है और मंच पर बोलने से थोड़ा घबरा रहा है, तो आपको हमारे बताए टिप्स के आधार पर उसकी तैयारी करवानी चाहिए, बच्चे को प्यार और धैर्य के साथ समझाएं, उस पर दबाव न डालें और उसे बार-बार अभ्यास का मौका दें.
रिपब्लिक डे स्पीच के लिए मोटिवेशनल टिप्स | Republic Day 2026 Speech Tips for Childrens
स्पीच पर ध्यान दें– बच्चे की स्पीच पर ध्यान दें और उसे पढ़कर आसान शब्दों में लिखें. बच्चे को पढ़कर सुनाएं और उन्हें एक-एक शब्द का मतलब बताने की कोशिश करें. स्पीच ज्यादा लंबी ना रखें, कोशिश करें कि 2 मिनट का भाषण हो क्योंकि ज्यादा लंबा बच्चा भूल सकता है.
शुरुआत अच्छी करवाएं- स्पीच की शुरुआत अच्छी होनी चाहिए. अगर शुरुआत अच्छी होगी तो आधा काम वहीं हो जाता है. ऐसी शुरुआत से बच्चा सहज महसूस करता है और अगर बाद में भूल भी जाए तो स्पीच का काम आसान हो जाता है.
प्रैक्टिस करवाएं- बच्चे को 2 से 3 बार प्रैक्टिस करवाएं ताकि मन का डर कम हो जाए. बच्चे को शीशे के सामने बोलने की आदत डालें और फिर पहले घरवालों के सामने बोलने के लिए कहें. आवाज साफ करने के लिए कहें और उन्हें टिप्स दें.
बॉडी लैंग्वेज सिखाएं- सिर्फ बोलना ही नहीं, खड़े होने का तरीका भी मायने रखता है. अगर आपका बच्चा सिर्फ बोलने पर ध्यान देगा तो बॉडी लैंग्वेज के आधार पर पीछे रह जाएगा. सीधा खड़ा होना और हाथों की हल्की मूवमेंट के बारे में सिखाएं.
इसे भी पढ़ें- बच्चों को 5 तरीकों से समझाएं गणतंत्र दिवस का महत्व और देश का गौरवशाली इतिहास
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
2 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
6 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
10 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
12 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines