Republic Day Nail Art Designs: तिरंगा कपड़ों के अलावा अगर आप गणतंत्र दिवस पर कुछ अलग और स्टाइलिश ट्राई करना चाहते हैं तो नेल आर्ट करवाने पर विचार करें. तिरंगा नेक आर्ट एक बेहतरीन ऑप्शन है. तिरंगे के रंगों से बने नाखून ना सिर्फ देशभक्ति दिखाने का काम करेंगे, बल्कि हाथों की खूबसूरती को भी कई गुना बढ़ा देंगे. हालांकि, इसके लिए आपको पार्लर जाना होगा, वरना ऑनलाइन नेल खरीदे जा सकते हैं. ऑनलाइन नेल लगाना बहुत ही आसान रहेगा, जिसे 10 से 15 मिनट के अंदर ग्लू की मदद से लगाया जा सकता है. आपको हर डिजाइन हर कीमत में आसानी से मिल जाएगा.
इसे भी पढ़ें- Korean Skin पाने के लिए क्या करें? बाबा रामदेव ने बताया 50 की उम्र में भी आएगा 25 जैसा निखार
तिरंगा नेल आर्ट के लेटेस्ट डिजाइन | Tiranga Nail Art Designs
सिंपल तिरंगा नेल आर्ट- आप सिंपल नेल आर्ट को सिलेक्ट कर सकती हैं. मिनिमल लुक के लिए एक-एक नेल को तिरंगा के रंग में रंगे जैसे केसरिया, सफेद और हरे रंग का इस्तेमाल करें. यह डिजाइन दिखने में बेहद क्लासी लगता है.
अशोक चक्र नेल आर्ट- अपने नाखून पर अशोक चक्र बनवाएं और सफेद नेल पॉलिश पर नीले रंग से बना अशोक चक्र डिजाइन करें. इससे हाथों को यूनिक और एलिगेंट लुक मिलेगा.
ग्लिटर तिरंगा नेल आर्ट- आपको ग्लिटर नेल आर्ट ट्राई करना चाहिए. यह बहुत ही अच्छा लगता है. पार्टी या खास फंक्शन के लिए तिरंगे के रंगों के साथ हल्का ग्लिटर ऐड करें, जिससे नेल्स ज्यादा अच्छे लगेंगे.
फ्लोरल तिरंगा नेल आर्ट- आप तिरंगा फूल भी नाखून पर बनवा सकते हैं. इससे आपका हाथ बहुत ही खूबसूरत लगेगा, लेकिन इसके लिए आपको थोड़े ज्यादा पैसे देने होंगे और बारीक फूल बनवाने होंगे.
नेल आर्ट करने के फायदे
- हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का काम
- देशभक्ति दिखाने का यूनिक तरीका
- हर उम्र की महिलाओं के लिए एकदम परफेक्ट
- ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक
घर पर नेल आर्ट करने के आसान टिप्स
- घर पर नेल आर्ट लगाने से पहले नाखून को साफ करें और शेप पर ध्यान दें.
- अच्छी क्वालिटी का नेल पेंट का इस्तेमाल करें. इससे आपके नाखून बहुत ही अच्छे लगेंगे. नाखूनों को फिक्स करने के लिए
- आप ग्लू का इस्तेमाल कर सकते हैं. नाखून को हटाने के लिए आप गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Republic Day Traditional Looks: 26 जनवरी पर ट्रेडिशनल ड्रेस पहनती हैं? बॉलीवुड की इन हसीनाओं से लें स्टाइलिंग टिप्स
संबंधित खबरें
भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 hr agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 hr agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
2 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
4 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
4 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
19 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
22 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines