Parade Dekhne Ke Liye Kya Lekar Na Jaye: हर साल 26 जनवरी को होने वाली परेड देखने हजारों लोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंचते हैं. वहां बैठकर रिपब्लिक डे की परेड देखने में अलग ही मजा आता है. इस दौरान भारत की विविध संस्कृति देखने को मिलती है. ऐसे में अगर आप भी इस बार परेड देखने के लिए जा रहे हैं तो आपको यह लेख पूरा पढ़ना होगा. हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें लेकर जाना आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है. इस साल सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कुछ नियम तय किए गए हैं, जिसके चलते कई चीजों पर पाबंदी लगाई गई है. अगर आप इन्हें लेकर जाते हैं तो हो सकता है कि आपको रोक लिया जाए और अंदर एंट्री ना दी जाए. इसलिए बेहतर होगा कि आप घर से ही इन चीजों को निकालकर जाएं और परेड का लुत्फ उठाएं.
इसे भी पढ़ें- Tiranga Nail Art के अनोखे डिजाइन यहां देखें, हाथों की खूबसूरती बढ़ाने का करेंगे काम
परेड देखने किन चीजों को नहीं लेकर जाना चाहिए? | Parade Banned Items
- परेड में किसी भी तरह का बैग या हैंडबैग या पर्स लेकर जाने पर पाबंदी लगाई गई है. एंट्री के दौरान इसे अंदर लेकर नहीं जाने दिया जाता. अगर आप कोई बड़ा बैग लेकर जा रहे हैं तो बिल्कुल ना लेकर जाएं, क्योंकि आपको परेशानी हो सकती है.
- नुकीली चीज लेकर जाने पर भी पाबंदी लगाई गई है. आप चाकू, ब्लेड, कैंची, नेलकटर या चाबी का बड़ा गुच्छा ना लेकर जाएं. बेल्ट में लगा मेटल बकल या कोई भी नुकीली चीज का भी ध्यान रखें.
- लाइटर या माचिस लेकर जाने पर भी पाबंदी है. आप इन दोनों चीजों को ना लेकर जाएं, क्योंकि आपको रोक लिया जाएगा. एंट्री में परेशानी होगी, इसलिए मेटल बकल या कोई भी नुकीली चीज गलती से लेकर ना जाएं.
- बैनर या पोस्टर को लेकर नहीं जाएं, क्योंकि इन चीजों से आपको एंट्री नहीं मिलेगी. आपको अंदर जाते वक्त रोका जा सकता है. इसलिए अपने साथ बड़े झंडे, बैनर, पोस्टर या किसी तरह का प्लेकार्ड लेकर जाने से बचें.
इन बातों का रखें ध्यान
- परेड देखने के लिए वक्त से पहले एंट्री लेने के लिए पहुंच जाएं.
- अपने साथ पहचान पत्र साथ लेकर जरूर जाएं.
- ठंड से बचने के लिए कपड़े साथ रखें.
इसे भी पढ़ें- Republic Day Traditional Looks: 26 जनवरी पर ट्रेडिशनल ड्रेस पहनती हैं? बॉलीवुड की इन हसीनाओं से लें स्टाइलिंग टिप्स
संबंधित खबरें
इन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
9 mins agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
1 hr ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
12 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
21 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
21 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
22 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
22 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
1 day agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines