सफेद शर्ट हर किसी को पहननी पसंद होती है, लेकिन उसे साफ रखना सबसे मुश्किल काम होता है. कई बार न चाहते हुए भी, व्हाइट शर्ट में पेन के स्याही का दाग, मिट्टी लग ही जाती है, जिसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है. कई बार दाग इतनी ज्यादा जिद्दी होते हैं कि कई बार की धुलाई के बाद भी पहले जैसी चमक नहीं आती है और व्यक्ति सफेद शर्ट पहनना ही छोड़ देता है. ऐसा ही एक दाग है, सफेद शर्ट के बगल में पसीने के कारण पीले दाग का हो जाना. ये दाग इतनी ज्यादा जिद्दी होते हैं कि, धुलाई के बाद भी अलग ही चमकते हैं, जिस वजह से लोगों के बीच बैठना भी मुश्किल हो जाता है और आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिसे अपनाकर आप इन जिद्दी दाग को हटा सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Clothes Washing Tips: नए कपड़ों का रंग नहीं पड़ेगा फीका! धुलाई से पहले करें ये जरूरी काम
अब नहीं फेंकनी पड़ेगी व्हाइट शर्ट
जिद्दी दाग खासतौर से पसीने के दाग के कारण व्हाइट शर्ट पहनने से ही दिल उतर जाता है और लोग घर में रखी शर्ट को फेंक भी देते हैं. लेकिन अब आपको ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे, जिन्हें घर पर ही अपनाकर आप इन पीले जिद्दी दाग को हटा सकेंगे और खुशी-खुशी व्हाइट शर्ट पहन सकेंगे.
सफेद सिरका और बेकिंग सोडा भी आएगा काम
दाग अगर ज्यादा वक्त से है और कई धुलाई के बाद भी हट नहीं रहा है, तो आप बेकिंग सोडा के साथ सफेद सिरके का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप बेकिंग सोडा में थोड़ा सिरका मिलाएं और फिर पेस्ट को दाग वाले हिस्से में लगाकर 25-30 मिनट के लिए छोड़ दें. वक्त जब पूरा हो जाए, तो कपड़े को अच्छे से धो लें. धुलाई के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि पेस्ट लगाते वक्त दाग वाली जगह पर हल्के हाथों से रगड़ना है, न की आप तेजी से उसे रगड़ने लगे.
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
सफेद शर्ट से पसीने के पीले दाग हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. बेकिंग सोडा एक असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकता है, बस आपको सही से इसे इस्तेमाल करना होगा. शर्ट के बगल से पसीने के पीले दाग हटाने के लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाएं और पुराने टूथब्रश या उंगलियों की मदद से उस जगह पर लगा कर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. वक्त पूरा होने के बाद कपड़े को धो लें.
यह भी पढ़ें: कपड़ों पर बने ये छोटे-छोटे निशान देते हैं बड़े काम की जानकारी, इनका मतलब समझते हैं आप?
अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 hr agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
1 hr agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
4 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
19 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
20 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
23 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
1 day agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
1 day agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines