हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

How To Get Rid Of Black Heads: मुल्तानी मिट्टी से मात्र 10 मिनट में हटाएं चेहरे के जिद्दी ब्लैकहेड्स, बस ऐसे करें इस्तेमाल

विज्ञापन
Multani mitti pack

Multani mitti for Black Heads: पुराने समय से ही मुल्तानी मिट्टी का उपयोग स्किन केयर में किया जाता रहा है। फिर चाहें वो नहाने के लिए हो या फिर उबटन के लिए हो। मुल्तानी मिट्टी कई ऐसे गुणों से भरपूर होती है जिनकी मदद से आपको चेहरे की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी डेड स्किन और ब्लैलहैड्स की समस्या के लिए रामबाण है।

इतना ही नहीं मुल्तानी मिट्टी स्किन एलर्जी से भी छुटकारा दिलाने में मदद करती है। ऐसे में आज हम आपके लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक लेकर आए हैं। इस फेस पैक को स्किन केयर में शामिल करने से आपके फेस पर निखार और चमक आती है, तो चलिए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी फेस पैक (Multani mitti) बनाने की विधि-

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने की सामग्री-

  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच चन्दन
  • 1 चम्मच शहद
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • 2 चम्मच दूध

मुल्तानी मिट्टी फेस पैक कैसे बनाएं? (How To Use Multani mitti for Black Heads)

  • मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें।
  • फिर आप इसमें सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • फिर आप इसको हल्के हाथों से अपने फेस पर लगा लें।
  • इसके बाद आप फेस के उन भागों की अच्छी तरह से मसाज करें जहां ब्लैकहेड्स सबसे अधिक हैं।
  • फिर आप इसकी कम से कम 5 मिनट तक मसाज कर लें।
  • इसके बाद आप साधारण पानी से फेस को धोकर साफ कर लें।
  • फिर आप इस फेस पैक को अपने पूरे फेस पर अच्छी तरह से लगा दें।
  • इसके बाद आप हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करके इसे 10 मिनट तक सूखने दें।
  • फिर आप फेस को साधारण पानी से धोकर साफ कर लें।
  • इससे आप फेस के ब्लैकहेड्स और गंदगी अच्छे से साफ हो जाएंगे।
  • अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार उपयोग कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें