Winter Hacks: ऊनी कपड़ों को चमका देंगी ये 5 ट्रिक, बिल्कुल नई जैसी मिलेगी फीलिंग

Winter Hacks: अगर आपके भी ऊनी कपड़ों पर रोएं आ गए है और आप उन्हें पहन नहीं पा रहे हैं। रोएं हटाकर इन्हें नया बनाने के लिए यहां दिए गए कुछ आसान ट्रिक्स को अपना सकते हैं।      

Winter Hacks

Winter Hacks

Winter Hacks: सर्दियां आते ही सभी अपने-अपने ऊनी कपड़े निकाल लेते हैं। ऐसे में ऊनी कपड़ों की सही से देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। कई बार इन कपड़ो में रखे-रखे रोएं निकल आते हैं, तो कई बार लापरवाही के कारण, तो कई बार अच्छे डिटर्जेंट का इस्तेमाल न करने या फिर कपड़ों को सही से न धोने से भी रोएं निकल आते हैं। इसे निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है और नए कपड़े पूराने लगने लगते हैं। आइए यहां जानते हैं कि ऊनी कपड़ों को नया बनाने के लिए किन-किन आसान तरीकों से रोएं निकाल सकते हैं?

विज्ञापन

प्रेस का करें इस्तेमाल

विज्ञापन

ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आप प्रेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से ऊनी कपड़े से रोएं काफी हद तक निकाले जा सकते हैं। प्रेस करने से कपड़े पर आए रोएं जल जाते हैं। इसके बाद इसे आप आसानी से इन्हें हाथों से या फिर झारकर हटा सकते हैं।

विज्ञापन

प्यूमिक स्टोन की मदद से हटाए रोएं

अगर आप स्किन की सफाई के लिए प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी  मदद से भी ऊनी कपड़ो से रोएं हटा सकते हैं। इसके लिए रोएं को धीरे-धीरे प्यूमिक स्टोन रब करके आसानी से इन्हें हटाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

कंघी से निकाले रोएं

ऊनी कपड़ों पर लगे रोएं को हटाने के लिए किसी पतली कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे हटाने के लिए जैसे बालों को कंघी करते हैं उसी तरह रोएं वाले ऊनी कपड़े पर कंघी करें। इससे कंधे में रोएं फंस कर आसानी से निकल जाएंगे। जहां- जहां रोएं दिखें वहां-वहां कपड़े को कंघी करें।

विज्ञापन

लिंट रिमूवर का करें इस्तेमाल

ऊनी कपड़ों से रोएं हटाने के लिए आजकल बाजार में लिंट रिमूवर भी मिलने लगे हैं। इनका इस्तेमाल कर आप आसानी से किसी भी कपड़े के रोएं हटा सकते हैं और ये तरीका सबसे बेस्ट होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए लिंट रिमूवर को ऊनी कपड़े पर प्रेस की तरह घुमाएं। इस मशीन से एक बार में ही सारे रोएं आसानी से निकल सकते हैं।

विज्ञापन

रेजर का इस्तेमाल करें

ऊनी कपड़ों के रोएं हटाने के लिए रेजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अक्सर कई घरों में पुराने रेजर होते ही हैं। इससे ऊनी कपड़ों पर लगे रोएं साफ कर लें। रेजर को ऐसे चलाना है जैसे आप शेव करने के लिए चेहरे पर लगाते हैं। इससे कपड़ों पर लगे रोएं झट से साफ हो सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ