Relationship Tips: आज के समय में किसी पर भरोसा करना आसान नहीं होता है। लेकिन ऐसे कई लोग हैं जो इंसान को समझने में गलती कर बैठते हैं और गलत व्यक्ति को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लेते हैं। चाहे रिश्ता दोस्ती का हो या प्यार का। जब ऐसे लोग आपके साथ गलत करते हैं तो रिश्तों पर से आपका भरोसा उठ जाता है। अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं जो आसानी से लोगों को अपनी जिंदगी में शामिल कर लेते हैं तो आइए जानते हैं विनम्र सागर के बताए गए 3 गोल्डन रूल्स के बारे में, जिन्हें आप जरूर अपनाएं।
हर मोड़ पर आपको पसंद करे
विनम्र सागर के अनुसार, हर किसी को सोच-समझकर रिश्ते बनाने चाहिए। दोस्ती हो या प्यार का रिश्ता, आपको ऐसा पार्टनर चुनना चाहिए जो आपके साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहे। न कि वह व्यक्ति जो केवल आपकी खुशियों में शामिल हो लेकिन मुश्किल समय में गायब हो जाए। क्योंकि असली साथी वही होता है जो सुख-दुख में साथ निभाए।
सिर्फ हंसी में नहीं, इमोशनल डाउन में भी रहे साथ
विनम्र सागर कहते हैं कि आप अपने लिए ऐसा व्यक्ति चुनें जो केवल आपकी मुस्कान में नहीं, बल्कि आपके इमोशनल ब्रेकडाउन में भी आपके साथ हो। चाहे रिश्ता दोस्ती का हो या प्यार का, जब भी कोई व्यक्ति अंदर से टूटता है तो उसे एक ऐसे साथी की जरूरत होती है जो बिना जज किए उसका साथ दे सके।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: गौर गोपाल दास से जानिए, सिर्फ प्यार नहीं- रिश्ते में ये एक चीज है सबसे जरूरी
आपकी कमजोरियों की इज्जत करे
विनम्र सागर का मानना है कि जीवन में ऐसा साथी चुनें जो आपकी कमजोरियों का मजाक न उड़ाए, बल्कि उनका सम्मान करे। कई लोग अपने पार्टनर या दोस्तों की कमजोरियों को लेकर उन्हें नीचा दिखाते हैं। लेकिन सच्चा साथी वही होता है जो आपकी कमजोरियों को अपनाए और आपको दुनिया की नज़रों से नहीं, दिल से समझे।
दिल की सुनें, जल्दबाजी न करें
कई बार हम अकेलेपन या जल्दबाजी में किसी को भी अपनी जिंदगी में शामिल कर लेते हैं, लेकिन बाद में पछताना पड़ता है। इसलिए हमेशा अपने दिल की सुनें और किसी को जानने-समझने का समय दें। रिश्ता तभी टिकता है जब दोनों लोग एक-दूसरे की भावनाओं और सीमाओं की कद्र करें।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: क्या आपके पार्टनर में हैं ये खास खूबियां? जानिए आज के यूथ की पसंद
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
5 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
5 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
6 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
9 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
11 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
11 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
14 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines