Relationship Tips: एक्सपीरियंस किसी भी चीज का हो, हमें भविष्य के लिए अच्छी सीख और अगली बार गलतियां न करने का अनुभव देकर जाता है। रिलेशनशिप के एक्सपीरियंस के बारे में, तो सोशल मीडिया में हलचल मची हुई है। जी हां, दरअसल यह एक ऐसा टॉपिक है, जो हर समय एक्टिव रहता है। रिलेशनशिप खासतौर पर रोमांटिक रिलेशनशिप ऐसे तथ्यों को भी उजागर करता है, जो सबकी जिंदगी में अलग-अलग होते हैं। सोशल मीडिया पर एक फेमस कंटेंट क्रिएटर श्रीम ने बताया कि उनका रिलेशनशिप में कैसा एक्सपीरियंस रहा है। दरअसल उन्होंने अपने एक पोस्ट में डेटिंग के कुछ सीक्रेट्स शेयर किए हैं, जो आपको भी जानने चाहिए।
Dating के ये सीक्रेट्स नहीं जानते होंगे आप
1. सैक्रिफाइस और कॉम्प्रोमाइज में अंतर- श्रीम कहती हैं कि ये दोनों 2 अलग-अलग बातें हैं, जो कि लोगों को समान लगती हैं। अगर प्यार में बलिदान है, तो इंसान को अपना पूरा व्यक्तित्व बदलना पड़े, वह समझौता है और ऐसा करना सही नहीं है।
ये भी पढ़ें- आंखों के नीचे काले धब्बे होंगे छूमंतर
2. आपकी पसंद को न पसंद करना- इसमें ऐसी चीजें शामिल हैं- जैसे कि आपकी तेज आवाज, तेज हंसी या लाउड लाइफस्टाइल उन्हें नहीं पसंद और वो इन बातों से चिढ़ते हैं, तो ऐसा साथी आपके लिए सही नहीं हैं।
3. दोस्तों से बैर रखना- इसका अर्थ है कि दोनों पार्टनर्स को अपने साथ-साथ अपने पार्टनर की जिंदगी में मौजूद अन्य लोगों को भी अपनी जिंदगी में जगह देनी होती है। अगर आपको या उनको आपके दोस्त नहीं पसंद, तो आप सही रिश्ते में नहीं हैं।
4. दोस्तों की बातों पर भरोसा- दोस्त होना अच्छी बात है, उनकी सलाह लेना भी सही है लेकिन दो लोगों के रिश्ते में किसी तीसरे की बात को तवज्जों देना गलत है। ऐसा करना रिश्तों में दरार पैदा करता है, इसलिए कभी भी किसी और की कही बातों के अनुसार, अपने रिश्तों को न चलाएं।
5. एक्स की सलाह- अक्सर ऐसा होता है कि जब दो लोग साथ होते हैं और उनमें से किसी एक साथी का कोई पुराना पार्टनर होता है, वह उसके नए रिश्तों में टांग अड़ाने की कोशिश करते हैं। इसमें कुछ ऐसा होता है कि एक्स पार्टनर आपको यह सलाह देता मिलेगा कि वह इंसान हमारे साथ ठीक नहीं था या तुम्हारे साथ भी कुछ ऐसा कर सकता है, तो ऐसे में आपको भी उनकी इन बातों को अवॉइड करना चाहिए।
6. बहस को खत्म न करना- यदि आप दोनों में से अंत में कोई भी किसी बहस को अंत करने का रास्ता नहीं निकालता है, तो यह भी अच्छे रिश्ते का संकेत नहीं है। ऐसे रिलेशन में दोनों पार्टनर्स एक-दूसरे के अहंकार को ऊपर रखते हैं, जो सही नहीं है।
7. करीबियों की पसंद- कई बार हम जिस इंसान के साथ होते हैं, उसे हमारे करीबी जैसे कि क्लोज फ्रेंड्स या भाई-बहन पसंद नहीं करते हैं, तो ऐसे में हम उस रिश्ते और पार्टनर को जज करने लगते हैं। ध्यान रहे, आपका करीबी आपको जानता है, आपके साथी को नहीं। इसलिए, उनकी सोच से अपने रिश्तों का मूल्याकंन करना गलत होगा।
8. काम को रिस्पेक्ट- अगर आपका पार्टनर आपके काम या प्रोफेशन को रिस्पेक्ट नहीं दे रहा है, तो यह भी सही नहीं है। यह सीधा-सीधा इशारा है कि आप किसी गलत पार्टनर के साथ हैं। चाहे आपका काम दफ्तर का हो या फिर घरेलू काम, आपको भी अपने साथी के काम की इज्जत करना जरूरी है और उन्हें भी।
9. अकेलापन- अगर रात को सोते समय वह आपके बगल में हैं लेकिन फिर भी आप खुद को उस बिस्तर पर अकेला महसूस कर रहे हैं, तो यह खुशहाल रिश्ते की निशानी नहीं है। वहीं, अगर आपको सोने के लिए हमेशा अकेलापन चाहिए, तो वह भी रिलेशनशिप पर सवाल खड़े करता है।
ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
2 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
4 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
5 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
6 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
6 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
7 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
9 hrs agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
10 hrs agoWorld Animal Day: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं प्यार और देखभाल, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?
11 hrs agoMumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines