Relationship Tips: गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड बनाना सही या नहीं, जानें संत प्रेमानंद महाराज से

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया है कि  रिलेशनशिप में रहना गलत है या फिर सही? इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि ऐसे लोगों की लाइफ में क्या-क्या परेशानी आती है। ऐसे लोग भविष्य में कभी सुखी नहीं रहते हैं।

Relationship Tips

Relationship Tips

विज्ञापन

प्रेमानंद जी महाराज को न सिर्फ देश बल्कि दुनिया में भी लोग खूब पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर भी प्रेमानंद जी महाराज के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसमें वो लोगों को सही दिशा दिखाते हैं। उनका एक और वीडियो है जिसमें उन्होंने ये बताया है कि रिलेशनशिप में रहना सही है या गलत। उन्होंने युवक और युवतियों को काफी जरूरी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि मित्रता करना गलत नहीं है, लेकिन उसमें प्योरिटी होनी और उसमें कोई छल कपट न हो।

खुद को संभालना

प्रेमानंद महाराज करते हैं कि हमें खुद को संभालना है। सिद्धांत की बात समझो दूसरे गलत कर रहे हैं हमको नहीं करना है। फिर हमको कोई पराजित नहीं कर सकता दूसरे सुधरे तो हम सुधरे कभी ऐसे कभी नहीं सुधर सकते। हृदय को हमको ये बहुत मतलब बहुत ही विध्वंस कारी वृति है जिसे गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड जो शब्दों से उच्चारण किया जाता है। यह विध्वंस कारी वृत्ति है धर्म का नाश, पवित्रता का नाश , बुद्धि का नाश और वैभव विभूति का नाश किसी भी तरह मंगल नहीं होता है।

विज्ञापन

रिलेशनशिप में रहना परेशानी का कारण

वह करते हैं कि अगर इसमें कुछ भी अच्छा होता तो जरूर कोई कोई सूत्र निकलते, लेकिन इसमें कुछ भी अच्छा नहीं हमारे भारत की रीति रही है। हम जिस भूमि में पावन जन्मे हैं उस भूमि की बात कहते हैं। जब तक बालिका का पाणी ग्रहण ना हो तब तक वह किसी पुरुष का सहयोग नहीं करती थी। जब तक पुरुष पाणी ग्रहण स्वीकार ना कर ले तब तक वह सयो मित्रता है। हमारी आपकी मित्रता में दोष नहीं पर मित्रता का बहाना लेकर जो भोग वासना में उतर जाते हैं ये बहुत ही हानिकारक है।

प्रेमानंद जी महाराज ने बताया है कि दोस्ती करना गलत नहीं है। लेकिन रिलेशनशिप में रहना उचित नहीं है उन्होंने इसे पाप बताया है। वह करते हैं ऐसे लोग भविष्य में कभी सुखी नहीं रहते हैं। उन्हें कोई न कोई परेशानी जरूर रहती है। युवाओं को मर्यादा में रहने की नसीहत दी है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ