क्यों Indian Men हो जाते हैं Date में Fail! फीमेल Mingle होने के बजाए, रहना चाहेंगी Single

Reason for not Dating Indian Men: रिलेशनशिप कोच ने वो 3 वजह बताई हैं जिसे जानकर शायद आप भी भारतीय पुरुष को डेट करने से बचना चाहेंगी, आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Reason for not Dating Indian Men

रिलेशनशिप टिप्स

विज्ञापन

Reason for not Dating Indian Men: जरूरी नहीं है कि दो लोग रिलेशनशिप में हैं तो उनके बीच प्यार भी हो। कई बार वक्त के साथ एक दूसरे की खूबियों और खामियों के बारे में पता चलता है। आज के जमाने में तो फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स, सिचुएशनशिप, हुकअप, लव बॉम्बिंग, साइलेंट फ्रेंडशिप जैसे रिश्ते अपनाए जा रहे हैं। मगर जब बात आती है उम्र भर साथ निभाने वाले रिश्ते की तो इस मामले में 90% भारतीय पुरुष फेल हो जाते हैं।

जी हां, उम्र भर का साथ छोड़िए कुछ साल तक का रिश्ता निभाना भी उनके लिए मुश्किल सा हो जाता है। भारतीय पुरुष अपनी कुछ आदतों के कारण या कहें कि उनकी खामियां उन्हें डेटिंग के मामले में हमेशा फेल करती हैं। प्यार करने या रिश्ता निभाने के मामले में कुछ पुरुष नाकाम हो जाते हैं। यहां बात फिजिकल रिलेशनशिप की नहीं बल्कि साथ निभाने की हो रही है और इसमें पुरुष नाकाम रहते हैं जिस वजह से इंडियन पुरुषों को डेट करने से बेहतर महिलाएं सिंगल रहना ज्यादा पसंद करती हैं।

Advertisment

भारतीय पुरुषों को डेट न करने की 3 वजह

भारतीय पुरुषों को किन तीन वजह से डेट नहीं करना चाहिए, इसके बारे में रिलेशनशिप कोच चेतना चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट positivityangel के माध्यम से जानकारी दी है। दरअसल, उन्होंने ऐसे टॉप 3 वजह बताई हैं जिस वजह से भारतीय पुरुष डेट करने लायक नहीं है। आइए उन 3 वजहों के बारे में जानते हैं जिन्हें जानकर आप सिंगल रहना ही पसंद करेंगी।

Relationship Advice for Singles

कनवरसेशन से बाहर निकलना

रिलेशनशिप कोच के अनुसार पुरुषों में सबसे पहली कमी ये होती है कि वो बात को खत्म किए बिना कनवरसेशन से बाहर निकल जाते हैं। अगर वो किसी टॉपिक पर बहस नहीं कर पाते हैं तो वो उस दौरान चुप हो जाते हैं, लेकिन ऐसा करना रिश्ते को मजबूत नहीं बल्कि कमजोर बनाता है। किसी भी बहस को एक चुप्पी के साथ खत्म कर देना सही नहीं बल्कि उसका सलूशन निकालना चाहिए। हालांकि, इन सबकी बजाए वो अपना घमंड और गुस्सा दिखाने लगते हैं। यहां तक कि कई बार गाली-गलौज जैसी हरकतों पर भी उतर आते हैं। किसी कनवरसेशन से बाहर निकलने के लिए वो अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगते हैं।

विज्ञापन

रोमांस की समझ न होना

रिलेशनशिप कोच के अनुसार पुरुषों को लगता है कि उन्हें रोमांस करना आता है या फिर वो रोमांस समझते हैं। हालांकि, महीने में एक बार डिनर पर ले जाना या रोमांटिक डेट प्लान कर लेना रोमांस नहीं है। बल्कि एक दूसरे को समझना और अपने पार्टनर को महत्व देना जरूरी है। छोटी-छोटी चीजों का ध्यान देना, केयर करना, अपने ईगो को दूर रख प्यार मोहब्बत से रहना और अपने पार्टनर को समझना भी रोमांस का ही एक हिस्सा है। थोड़े शब्दों में कहें तो पार्टनर के बीच अंडरस्टैंडिंग का होना जरूरी है।

विज्ञापन

घर का ख्याल

पुरुषों को घर का ख्याल रखना भी नहीं आता है। इसका मतलब ये नहीं कि हर काम में बंटवारा हो या वो भी घर के सभी काम करें लेकिन अगर ये समझें कि वो भी उस घर में रहते हैं और उसमें हर चीज को कैसे रखना है तो हर महिला ऐसे पुरुष को पसंद करेगी। अपने पार्टनर को एहसान जताते हुए नहीं बल्कि अपने घर को अपना समझते हुए घर का ख्याल रखें।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ