Relationship Tips: रिलेशनशिप में प्यार, खुशियां, सम्मान और तालमेल होना जितना जरूरी है। उतना ही एक दूसरे के प्रति आदर होना भी आवश्यक है। क्योंकि जहां प्यार होता है, वहां लड़ाई भी होती है। भविष्य में पति-पत्नी के बीच लड़ाई न हो। इसके लिए उन्हें पहले से ही कुछ सावधानियों को अपनाना चाहिए। इसी में से एक हैं बैंक अकाउंट।
आमतौर पर पार्टनर के बीच पैसों की वजह से मनमुटाव ज्यादा होते हैं। ऐसे में एक सवाल आता है कि क्या पति-पत्नी का बैंक अकाउंट अलग-अलग होना चाहिए? अगर आपके मन में भी ये ही सवाल है, तो आइए जानते हैं उन 3 बड़े कारणों के बारे में, जो बताते हैं कि क्यों पति-पत्नी का एक बैंक अकाउंट नहीं होना चाहिए?
ये भी पढ़ें- पार्टनर के साथ रहते हुए भी महसूस करते हैं अकेलापन? तो ये 4 टिप्स आ सकते हैं काम
- अगर आपका अपने पार्टनर से अलग बैंक अकाउंट है, तो आप बिना किसी रोक-टोक के अपने खर्चे अपने हिसाब से कर पाएंगे। पैसों के लिए आपको अपने पार्टनर पर निर्भर नहीं होना होगा। इससे आप आत्मनिर्भर तो बनेंगे ही। साथ ही आपको पैसे रखने और उसे खर्च करने की समझ भी आएगी।
- कोई भी रिश्ता दो लोगों से बनता है। ये जरूरी नहीं है कि दोनों लोगों की पसंद और आदत एक जैसी हो। जहां एक को फिजूलखर्ची करना पसंद न हो, तो वहीं दूसरा कुछ भी खरीदने से पहले एक बार भी पैसों की चिंता न करें। ये हो सकता है। ऐसे में जब दोनों के बैंक अकाउंट अलग-अलग होंगे, तो पैसों की वजह से उनके बीच टकराव होने की संभावना कम हो जाएगी। उन्हें अपने खर्चों के लिए सफाई देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- जिंदगी में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कभी-कभार पल भर में भी रिश्ते टूट जाते हैं। ऐसे में अगर आपका अपने पार्टनर से अलग बैंक अकाउंट है, तो सर्वाइव करने के लिए आपको उन पर निर्भर होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपकी जिंदगी में ऐसी स्थिती आती है, तो इसके लिए अलग-अलग बैंक अकाउंट का फैसला सही रहेगा।
ये भी पढ़ें- हर काम में मिलेगी कामयाबी, 8 आदतों को करें अपने डेली रूटीन में शामिल
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
8 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
11 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
13 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
17 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines