Relationship Tips For Married Couples: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, भरोसा, सच्चाई और ईमानदारी की डोर से बंधा होता है। इन सब में से कोई एक भी डोर कमजोर होने लगती है, तो उनका रिश्ता न चाहते हुए भी खराब होने लगता है। ऐसे में पार्टनर अपने साथी से बातें छिपाना और झूठ बोलना शुरू कर देते हैं। हालांकि छोटी-मोटी बातों को छुपाने से रिश्ता खराब नहीं होता है, लेकिन जब आप अपने साथी से अपने जीवन से जुड़ी हर एक बात को छिपाने की कोशिश करते हैं या बरसों पुरानी अपनी आदतों को बदलने लगते हैं, तो इसे उनके बीच किसी तीसरे इंसान के आने की आशंका का संकेत भी माना जाता है। आइए जानते हैं पति की उन 7 आदतों के बारे में, जिनके बदलने का संकेत धोखे की तरफ इशारा करता है।
शॉवर
अगर आपके पति घर आते ही सीधे बाथरूम में शॉवर लेने के लिए चले जाते हैं, तो हो सकता है कि वो आपको धोखा दे रहे हों। इससे उन्हें खुद को संभालने का मौका मिलेगा। इसके अलावा अगर उनके कपड़ों में किसी ओर महिला के परफ्यूम की खुशबू होगी, तो उसे हटाने का भी उन्हें मौका मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- इन 6 गलतियों की वजह से रिश्ते में आती है दरार, खत्म होने लगता है प्यार
संबंध
पार्टनर के साथ संबंध बनाने में रुचि न दिखाना। उनके करीब न आना। अगर आपके साथ में भी ये ही बदलाव हो रहे हैं, तो हो सकता है कि कहीं बाहर उनका चक्कर चल रहा है।
आंखें न मिलाना
जब पार्टनर आपको धोखा दे रहा होता है, तो उनमें ये हिम्मत नहीं होती है कि वो आपकी आंखों से आंखें मिलाकर बात कर सके। शर्म की वजह से वो आपके साथ पूरी तरह से सामान्य व्यवहार नहीं कर पाते हैं।
Manscaping
नियमित रूप से मैनस्केपिंग (Manscaping) यानी शेव व पूरे शरीर की वैक्स करना। खासतौर पर अंडरआर्म्स और गुप्त अंग की वैक्सिंग करना। आमतौर पर पति ये जब करते हैं, जब उनका कहीं बाहर चक्कर चल रहा होता है।
भरोसा
जब कोई पुरुष दूसरी महिला की तरफ आकर्षित होता है, तो वो अपने पार्टनर से दूर-दूर रहने लगता है। बात-बात पर उनसे बहस करता है। इसके अलावा छोटी-छोटी बातों पर अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं करता है।
अकेले-अकेले रहना
अगर आपके पति ऑफिस से सीधे घर आते थे, लेकिन अब वह घर में लेट आते हैं। बार-बार अपने फोन के साथ घर से बाहर जाते हैं। अकेले में ज्यादा समय बिताते हैं। घर आने के बाद भी कार में थोड़ी देर तक बैठे रहते हैं। खाना खाने के बाद रात में घूमने जाते हैं, जहां से देर रात घर आते हैं। आज से पहले वो ये सब नहीं करते थे, लेकिन अब वो ऐसा कर रहे हैं, तो हो सकता है कि वह फोन कॉल के लिए अकेले कुछ पल बिताने के लिए ऐसा कर रहे हों।
फोन को हर समय साथ रखना
जब पति धोखा दे रहा होता है, तो वो अपने फोन पर सबसे ज्यादा ध्यान देता है। फोन को हर समय अपने साथ रखना। यहां तक की बाथरूम जाते समय भी फोन को साथ लेकर जाना। गलती से अगर आपने उनके फोन को उठा लिया, तो गुस्सा करना। ये सभी बदलाव आपको भी अपने पति में देखने को मिल रहे हैं, तो हो सकता है कि वो आपको धोखा दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये ज्योतिष टिप्स, कभी नहीं आएगी दूरियां!
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
7 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
15 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
15 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
17 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
17 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
18 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
19 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines