Relationship Tips For Married Couples: शादी के बाद भी आपका रिश्ता मजबूत रहे। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। उनकी पसंद और नापसंद के बारे में जानने की कोशिश करें। ऐसे में आवश्यक है कि आप अपने जीवनसाथी से अपने मन में आए सवाल का जवाब भी मांगे। कभी-कभार कुछ लोग केवल इसी वजह से अपने पार्टनर से सवाल नहीं करते हैं कि इससे कहीं उन्हें बुरा न लग जाए। लेकिन आपको अपना रिश्ता मजबूत बनाना है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप उनसे सवाल करें। आज हम आपको पांच ऐसे सवालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शादी के बाद अपने पार्टनर से जरूर पूछने चाहिए।
ये भी पढ़ें- Ideal Couple की 5 खूबियां, अपनाएंगे तो रिश्ते में नहीं आएंगी दूरियां
पहला सवाल
अगर आपको अपना रिश्ता मजबूत बनाना है, तो इसके लिए उनसे पूछे कि ‘मेरी कौन-सी बात से आपका दिल दुखा है?’ इससे आपको अपनी गलतियों के बारे में पता चलेगा, जिससे भविष्य में आप सोच-समझकर अपने शब्दों का इस्तेमाल करेंगे।
दूसरा सवाल
पार्टनर से दूसरा सवाल ये पूछ सकते हैं कि ‘क्या उन्हें आपको समझने या समझाने में परेशानी होती है?’ दरअसल, कभी-कभार लाइफ में न चाहते हुए भी ऐसी परिस्थितियां आ जाती हैं, जहां कपल के बीच केवल इसी वजह से गलतफहमी होने लगती है, क्योंकि वो एक-दूसरे को समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में ये सवाल आप दोनों के बीच आई दूरियों को कम कर सकता है।
तीसरा सवाल
शादी के बाद कहीं न कहीं पार्टनर को एक दूसरे को खोने का डर होता है, जो बात वो अपने साथी से कह नहीं पाते हैं। इसलिए उनसे सवाल करिए, ‘तुम्हें हमारे रिश्ते को लेकर किस बात का सबसे ज्यादा डर लगता है?’ जब आपका पार्टनर इस सवाल का जवाब दे, तो उनकी बात को ध्यान से सुनें। अगर भविष्य में आपका रिश्ता किसी वजह से टूटता है, तो ये बात उस समय आपके बहुत काम आएगी।
चौथा सवाल
कभी न कभी अपने पार्टनर से ‘अपनी उस एक आदत या क्वालिटी के बारे में जरूर पूछिए, जो आपको दूसरों से अलग बनाती हैं।’ इससे आपको खुद को जानने का मौका मिलेगा।
पांचवा सवाल
ये सवाल ज्यादातर लोग अपने पार्टनर से पूछने में संकोच करते हैं। लेकिन अगर आपको अपने रिश्ते को मजबूत बनाना है, तो उनसे ये सवाल जरूर करिए। सवाल है, ‘अगर आपको हमारे रिश्ते से जुड़ी किसी भी एक चीज को बदलने के लिए कहा जाए, तो वो क्या होगी?’ ये एक ऐसा सवाल है, जिसे जानने के बाद आप अपनी गलतियों पर अच्छे से काम करेंगे। साथ ही आपके रिश्ते में भी मजबूती आएगी।
ये भी पढ़ें- हर काम में मिलेगी कामयाबी, 8 आदतों को करें अपने डेली रूटीन में शामिल
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
7 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
11 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
12 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
15 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
17 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines