Relationship Tips: बॉस या कलीग के साथ तो नहीं चल रहा पति का चक्कर? इन 6 तरीकों से लगाएं पता

Relationship Tips: शादी के बाद किसी और के साथ अफेयर रखना जुर्म से कम नहीं है। हालांकि, फिर भी लोग ऐसा करते हैं। कुछ तो ऐसे होते हैं जो पकड़े जाने पर अपनी गलती भी नहीं मानते। पतियों का चक्कर अधिकतर ऑफिस कलिग या अपनी बॉस के साथ चलता है। इन संकेतों से लगाएं पता।

husband's extra marital affair

husband's extra marital affair

Relationship Tips: शादी के बाद पार्टनर का चक्कर किसी और के साथ होना किसी जुर्म से कम नहीं होता। लेकिन फिर भी ऐसे मामले आए दिन सामने आते रहते हैं और पति-पत्नी के रिश्तों को खराब करते रहते हैं। पतियों का चक्कर अपनी फीमेल कलीग या बॉस के साथ होना तो बिल्कुल कॉमन हो गया है। अगर आप भी अपने पति की लॉयल्टी टेस्ट करना चाहती हैं तो इन संकेतों को ढूंढें।

ऐसी हरकतें दिखें तो समझ जाएं पति फंस चुका है फीमेल कलीग के प्यार में।

देर रात तक ऑफिस में रुकना

काम होना अच्छी बात है। कॉनफ्रेंस, मीटिंग तक तो ठीक है, यदि ऐसा आए दिन होने लगे तो समझ जाइए कि बात कुछ और है। अगर पूछने पर छोटी-छोटी बातों पर लंबी-चौड़ी सफाई दें, तो भी ये एक इशारा है कि कुछ छुपाया जा रहा है।

टाइम बैलेंस

अक्सर ऐसे लोगों के साथ अकस्मात चीजें हो जाती हैं, जैसे अचानक मीटिंग छूट जाना, अचानक ट्रेन मिस कर देना या फिर एकदम से किसी ट्रिप का प्लान बन जाना, वो भी ऑफिस ट्रिप। कुछ पति ज्यादा ट्रैफिक का बहाना भी खूब लगाते हैं। ऐसे पति हमेशा किसी भी स्थिति में फिजिकली मौजूद नहीं हो पाते लेकिन फोन पर हमेशा उपलब्ध होते हैं। उन्हें अपने समय का लेखा-जोखा देना बखूबी आता है।

बार-बार किसी को-वर्कर का जिक्र

अगर आपका पति बार-बार अपने काम के बारे में सिर्फ किसी एक व्यक्ति को लेकर बात करता है, तो यह भी संकेत है कि वह शख्स आपके पति की जिंदगी में बड़ी अहमियत रखता है। बात कुछ भी हो, उस बात की शुरुआत और अंत उस खास शख्स से ही होती है।

extra marital affair

extra marital affair

अचानक होशियार हो जाना

पतियों की छोटी-छोटी हरकतों को परखें। अचानक यदि पति अपने कपड़ों और लुक्स को लेकर चिंतित रहने लगे हो, अगर आपका पति घर से निकलते समय शीशे में खुद को निहारें, तो समझ जाएं कि कोई महिला तो है जो उनके आसपास घूमती है और जो उन्हें नोटिस करती है। उनका बदला हुआ रंग-रूप सीधा इस बात का इशारा करता है।

अचानक काम को लेकर उत्साह बढ़ जाना

पति को स्ट्रैसफुल नौकरी भी अब मजेदार लगने लगी है और उत्साह का लेवल डबल हो गया है, तो यह उत्साह उनके काम का नहीं बल्कि साथी कर्मचारी के साथ समय बिताने का संकेत हो सकता है। नौकरी और कंपनी को लेकर अचानक प्यार उमड़ना भी जिंदगी में किसी और की दस्तक का इशारा करता है।

किसी कलीग के लिए एक्सट्रा केयर

अगर आपका पति किसी एक खासतौर से फीमेल कलीग के लिए चिंतित रहने लगे हो, उनके लिए केयर दिखाने लगे हो, तो यह भी संकेत है आपके पति और उस शख्स के रिश्ते का। जैसे- अगर आप उस कलिग के बारे में कुछ बात करें, तो तुरंत पति का उनके लिए चिंतित हो जाना और उनकी बात शुरू कर देना।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ