News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Abusive Relation Signs: प्यार की डोर से बंधा रिश्ता कब दुर्व्यवहार का रिश्ता बन जाता है, इसका पता लगाना जरूरी है। हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव होते हैं, मगर आपका पार्टनर ऐसी हरकतों पर उतर जाए जिससे आपको न सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक पीड़ा भी झेलनी पड़े, तो वो रिश्ता खत्म कर देना ही बेहतर होता है। हिंसक रिश्ता आपके मान-सम्मान को गहरी चोट पहुंचाता है। इसे सहना यानी स्वयं को झुका लेना, इसलिए ऐसे रिश्तों से बाहर निकल जाना आपके और आपके पार्टनर दोनों के लिए अच्छा होता है। कैसे पहचानें कि आप हिंसक रिश्ते में हैं? चलिए जानते हैं।
इसमें पार्टनर आपकी हर चीज पर ध्यान देने लगते हैं, वे चाहते हैं कि आप उनकी मर्जी से या उनकी पसंद से सब कुछ करें। कंट्रोलिंग बिहेवियर में वे आपके कपड़ों से लेकर पर्सनल लाइफ तक को कंट्रोल करने लगते हैं। ऐसे पार्टनर आप कहां, किससे मिल रही हैं, जैसी सभी चीजों की डिमांड करते हैं। इस तरह के पार्टनर आपको सोशल मीडिया से भी दूर रहने के लिए जबरदस्ती करते हैं।
कई बार पार्टनर ऐसी बातें कहते दिखते हैं जैसे वो कोई धमकी दे रहा हो, हर बात को लेकर आपको गलत ठहराना, गलतियां आप पर डालना और आपको छोड़कर जाने की बात कहकर डराना। अगर पार्टनर ऐसी बातें बार-बार दोहराए तो आपको उस रिश्ते को आगे बढ़ाने से पहले एकबार सही से विचार कर लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Janmashtami Special: जन्माष्टमी पर चाहिए राधा-रानी जैसा लुक, कपड़ों से मेकअप तक, यहां से लें आइडिया
गुस्सा वैसे ही एक घातक अवस्था होती है। इसमें लोग खुद पर नियंत्रण करना भूल जाते हैं, लेकिन अपना गुस्सा किसी और पर दिखाना सही नहीं है। अक्सर देखा गया है कि अगर एक पार्टनर को गुस्सा ज्यादा आता है, तो वह दूसरे की ओर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश में आगे बढ़ता है, लेकिन ऐसा न करके वह घर की चीजों पर गुस्सा उतार लेते हैं, जैसे घर के सामान को फेंकना, दरवाजा पटकना या दीवार पर मुक्का मारना।

abusive relationship signs
अब्यूसिव पार्टनर की पहचान का सबसे बड़ा संकेत है यौन संबंध के लिए जबरदस्ती करना। ऐसे पार्टनर को दूसरे पार्टनर की सहमति की जरूरत नहीं होती है। कई बार सेक्सुअल एक्टिविटीज में वो पार्टनर से अजीब डिमांड्स भी करते हैं। अगर ऐसा है, तो समय रहते ही सतर्क हो जाएं।
विरोध करें- जहां आपको सही लगे या खुद के साथ गलत होने का एहसास हो, तो उन बातों पर विरोध करना सीखें।
सीमाएं बनाए- कई बार रिश्ते ऐसे मोड़ ले लेते हैं कि उसमें समझौता करना जरूरी हो जाता है, इसलिए सहन करने से बेहतर है कि कुछ सीमाएं तय कर ली जाएं।
ब्रेक लें- पार्टनर की हरकतें आपको परेशान और मेंटली डिसटर्ब कर रही हैं तो रिश्ते से ब्रेक लेकर खुद के लिए स्टैंड लें। ऐसे रिश्तों से बाहर निकलने से घबराएं नहीं।
ये भी पढ़ें- Vitamin-D Foods: बॉडी में विटामिन-डी की कमी को पूरा करते हैं ये 5 सुपरफूड्स! आज से ही बनाएं डाइट का हिस्सा
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।