Relationship Tips: क्या आप भी उन महिलाओं में से हैं, जो एक रिश्ते में या शादीशुदा होने के बाद भी खुद को अकेला और सिंगल महसूस करती हैं? कहीं आपको भी तो ऐसा नहीं लगता है कि आपके पास सहारा देने के लिए कोई नहीं है, आप अपनी फीलिंग्स को किसी के साथ शेयर नहीं कर पा रही हैं? तो ये सब किसी हेल्दी रिलेशन की निशानी नहीं है। इन चुनौतियों से गुजरने वाली महिलाओं को विवाहित सिंगल महिला कहते हैं। क्या आप भी एक विवाहित सिंगल महिला हैं? इन संकेतों से पहचानें।
कैसी होती विवाहित सिंगल वुमेन?
बात करने के लिए किसी का न होना
यदि आपका साथी आपसे ज्यादा कॉन्टेक्ट नहीं करता है या आपसे संवाद करने और आपको समझने का कोई प्रयास नहीं करता, तो संभावना है कि आप एक अकेली विवाहित महिला हैं। ये महिलाएं किसी के साथ होने के बाद भी सिंगल होती हैं।
खुद सारे डिसीजन लेना
यदि आपको लगता है कि आपका पार्टनर यानी आपका पति या बॉयफ्रेंड कोई पहल और जिम्मेदारी नहीं लेता है और हर डिसीजन को आप पर ही छोड़ देता है, तो यह बहुत भारी हो सकता है। बहुत कम या बिना किसी मदद के अपने दम पर सभी फैसले लेना समय-समय पर फीमेल पार्टनर को इमोशनली तोड़ देता है।
जीरो इमोशन्स
अगर आपका साथी आपसे बात नहीं करता है, आपको समझने की कोशिश नहीं करता है या फिर आपकी बात को शांति से पूरा नहीं सुनता है, तो यह सचमुच एक चुनौतीपूर्ण स्थिति होती है। ऐसे में महिला विवाहित होने के बावजूद इमोशनलेस महसूस कर सकती है। लंबे समय तक ऐसा होने से महिला के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- आंख रगड़ना पड़ सकता है भारी, तुरंत छोड़ दें ये आदत नहीं तो चली जाएगी रोशनी!
तालमेल है जरूरी
अगर आपको ऐसा लगने लगा है कि आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई तालमेल ( Compatibility ) नहीं है, कोई समानता नहीं है या एक-दूसरे के लिए कोई सच्ची फीलिंग्स नहीं हैं, तो उस महिला के लिए ऐसे रिश्ते को निभाना वाकई मुश्किल हो जाता है। किसी भी रिश्ते में कुछ हद तक तालमेल होना बेहद जरूरी है, नहीं तो इसके बिना महिला खुद को मुश्किल में महसूस कर सकती है।
जिम्मेदारियों को अकेले निभाना
यदि आपको लगता है कि रिश्ते में सिर्फ आप ही एकमात्र इंसान हैं जिस पर सभी तरह की सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का जिम्मा है, तो यह भी इस बात का संकेत है कि आप एक अकेली विवाहित सिंगल महिला हैं।
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक
कैसे निकलें ऐसे रिश्ते से?
हालांकि, किसी भी रिश्ते को खत्म करना कोई सॉल्यूशन नहीं है। आपको हमेशा एक आखिरी मौका जरूर तलाशना चाहिए जिससे बिगड़ा रिश्ता सुधर सके। इसलिए, आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। उन्हें अपनी फीलिंग्स के बारे में बताएं। आप अपने किसी मित्र की सहायता भी ले सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Garlic Benefits: पुरुषों के लिए वरदान है लहसुन! कैसे करें डाइट में शामिल, जानें फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
1 hr agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
13 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
17 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
17 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
17 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
21 hrs agoनाश्ते में बनाएं सिक्किम की मशहूर डिश खुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाएंगे
1 day agoबिहार की मशहूर लिट्टी-चोखा खाने का कर रहा मन? घर पर ऐसे बनाएं
1 day agoबार-बार चाय जलने से काला हो गया बर्तन? किचन में मौजूद इन चीजों से करें साफ
1 day agoमहंगे हेयर-स्किन प्रोडक्ट्स छोड़ें! घर पर बनाएं नीम-करी पत्ते का पाउडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines