Relationship Tips: एक रिलेशनशिप में दो लोगों के बीच रिश्ता खट्टा-मीठा होता है। खासकर तब, जब रिश्ता 2 प्रेमियों का हो। ऐसे रिश्ते में गहराई, मजबूती और जलन, हर चीज की जगह होती है। अक्सर पार्टनर्स अपने साथी को जलाने के लिए किसी और से फ्लर्ट करते हैं ताकि एक-दूसरे के प्रति पोजेसिवनेस देखी जा सके। हालांकि, यह एक प्रकार का पेशंस टेस्ट होता है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर बार ऐसा करना मजाक हो। कई बार चीजें खराब भी हो सकती है। कई बार किसी और से फ्लर्ट करने से पार्टनर्स के बीच गलतफहमियां आ जाती हैं। ये मिसअंडर्स्टैंडिंग इतनी बढ़ जाती है, कि रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
रिलेशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब हम किसी बाहरी व्यक्ति को ज्यादा अपने रिश्ते में या उससे ज्यादा नजदीकी बढ़ाते हैं, तो यह ईर्ष्या को तो बढ़ाता है, मगर साथ-साथ ऐसा करने से पार्टनर्स के बीच आकर्षण भी खत्म होने लगता है। खासतौर पर, तब जब आपका पार्टनर छेड़खानी का कोई रिस्पॉन्स नहीं देता है, तो निश्चित ही उसका आपसे आकर्षण खत्म होने लगा है।
फ्लर्ट करने के कुछ नुकसान
विश्वास की कमी
अगर पार्टनर किसी और के साथ फ्लर्ट करने की आदत कॉमन हो जाए, तो यह दूसरे साथी के लिए भी आम हो जाता है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा लगातार करने से विश्वास कम होने लगता है, जो कि रिलेशनशिप के लिए किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं होता है।
ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?
तनाव
पार्टनर को जलाने के लिए फ्लर्ट करना जलन के साथ-साथ तनाव को भी बढ़ा सकता है। इससे पार्टनर को लगता है कि आप उनसे खुश नहीं हैं। ऐसा करने से रिश्तों में और किसी एक पार्टनर में तनाव बढ़ सकता है।
रिश्ते का टूटना
मजाक में की जाने वाली यह फ्लर्टिंग अगर बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो यह किसी भी रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। एक पार्टनर का इससे दिल टूट सकता है और वह रिश्ते में आगे बढ़ने का विचार कर सकता है। जैसे कि ब्रेकअप करके मूव ऑन करना या किसी नए साथी के साथ नया संबंध जोड़ना।
एक्सपर्ट्स की सलाह
रिलेशनशिप को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए लॉयल रहें और बहस करने से बचें। यदि आपको अपने पार्टनर को जलाने की आवश्यकता महसूस हो रही है, तो यह संकेत हो सकता है कि रिश्ते में कोई गहरी समस्या जगह बना चुकी है। ऐसे मुद्दों को सीधी बातचीत करके सुलझा लेना सही फैसला है।
ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 hr agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
4 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
9 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
9 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
11 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines