Relationship Tips: जब भी दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं तो यह उनके लिए बहुत खास समय होता है। लेकिन एक रिलेशनशिप को लंबे समय तक तभी जिंदा रखा जा सकता है जब दोनों लोग एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हों। ऐसे संबंध सिर्फ कुछ दिनों के लिए नहीं बनाए जाते हैं। प्यार के बीच विश्वास और समझदारी दोनों होनी चाहिए। रिश्ते में दोनों लोगों की बराबरी एक समान होनी चाहिए। कई बार हम रिश्ते में तो आ जाते हैं, मगर हम सही और गलत इंसान के बीच चुनाव नहीं कर पाते हैं। कई बार अनजाने में ही सही, हम ऐसे लोगों के जाल में फंसते हैं जो सिर्फ और सिर्फ हमारा इस्तेमाल करते हैं और वक्त-वक्त पर इस तरह पलटते हैं, जैसे उनसे बेहतर कोई और है ही नहीं। कैसे करें ऐसे लोगों की पहचान? चलिए जानते हैं।
ऐसे लोग करते हैं लोगों का इस्तेमाल
आपकी भावनाओं की कदर न करना
रिलेशनशिप में इमोशनल सपोर्ट होना जरूरी होता है। अगर आप एक-दूसरे की भावनाओं को अच्छे से महसूस नहीं कराते हैं तो ऐसे रिलेशन का कोई मतलब नहीं है। रिश्ते में सिर्फ घूमना-फिरना, खाना-पीना नहीं जुड़ा होता है। अगर आपका पार्टनर इन चीजों के अलावा आपके पास नहीं रहता है तो यह इस बात का संकेत है कि उन्हें आपमें कोई दिलचस्पी नहीं है, वह सिर्फ अपने लिए आपके साथ हैं।
ये भी पढ़ें- Heart Attack के 5 संकेत पहले से करते हैं अलर्ट, एक्सपर्ट का खुलासा-वक्त पर संभल जाओ
जरूरत के समय याद करना
कोई भी पार्टनर अपने साथी से समय मांगता है या उसके साथ समय बिताने की कोशिश करता है। हालांकि, यह अच्छी आदत है। मगर, आपका पार्टनर सिर्फ अपने लिए आपसे टाइम की डिमांड करें तो यह गलत है। अगर वह आपके साथ दिल से जुड़े हैं तो आपके समय की मांग करने पर उन्हें भी आपके लिए समय निकालना चाहिए। जब भी ऐसे लोग अपने पार्टनर से समय की मांग करते हैं, तो वह मीठी-मीठी बातें करना पसंद करते हैं।
नो फ्यूचर प्लानिंग
किसी भी रिश्ते में ज्यादा समय बिताने के बाद कपल अपने फ्यूचर के बारे में सोचता है। अगर आपका पार्टनर इन बातों को करने से बचता है या जब भी आप ऐसी बात करते हैं तो अनदेखा करता है, तो समझ जाइए कि आपका पार्टनर सिर्फ आपके साथ कुछ समय के लिए ही है। वह आपके साथ भविष्य में आगे बढ़ने के बारे में कुछ नहीं सोच रहा है।
अपना काम निकलवाना
जब भी ऐसे लोगों को अपना काम निकलवाना होता है तो यह लोग एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं। ये लोग अपने काम के लिए आपके पास ऐसे प्रेजेंट होंगे जैसे उनसे ज्यादा परेशान और दुखी इस दुनिया में कोई और नहीं है। ये लोग अपनी दूख भरी कहानियों के लिए मशहूर होते हैं।
आपको कम समझना
इस तरह के लोग आपको हमेशा खुद से कम समझते हैं। इन लोगों को आपकी ग्रोथ और तरक्की नहीं दिखाई देती है। ये आपके साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, जैसे आप उनके साथ रह रहे हैं क्योंकि वे सुपीरियर हैं। वे हमेशा खुद को आपसे बढ़कर इज्जत देते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या हंसने से सच में बढ़ती है आंखों की रोशनी? नई रिसर्च में हुआ खुलासा
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
27 mins agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
4 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
6 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
19 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
20 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
20 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
23 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines