Relationship Tips: ब्रेकअप आसान नहीं होता है। इसका दर्द वहीं समझता है जो उससे गुजरता है। किसी भी रिश्ते में शुरू-शुरू के दिन बड़े अच्छे गुजरते हैं, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते में मधुरता कम होने लगती है और पार्टनर्स एक-दूसरे को इग्नोर करने लगते हैं। तब दोनों के बीच ऐसी भावनाएं पैदा होने लगती हैं कि वे एक-दूसरे पर बोझ हैं। रिलेशनशिप में इन संकेतों से पता लगाएं कि अब रिश्ता खत्म करने का समय हो गया है या नहीं।
इन 5 संकेतों से समझें
गट फिलिंग
कई बार हम ब्रेकअप के लिए अपने पार्टनर से खुलकर बात नहीं कर पाते हैं। लेकिन अंदर ही अंदर उस रिश्ते में घुटन महसूस करते हैं। आपकी अंतरआत्मा बार-बार एक संदेश देती है कि अब आपको ब्रेकअप कर लेना चाहिए। कहते हैं, खुद की भावनाएं झूठ नहीं कहतीं। अगर आपको भी अपने रिश्ते में ऐसी फिलिंग्स आ रही हैं, तो ब्रेकअप करने का यही सही समय है।
लिमिट क्रॉसिंग
जब आप दोनों एक-दूसरे के समय की इज्जत करना भूल जाएं, तो समझ जाइए ये इशारा है कि अब आपको ब्रेकअप कर लेना चाहिए। आप एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाना भूल जाते हैं। कई बार वे आपके पर्सनल स्पेस में भी दखल देने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- बॉस या कलीग के साथ तो नहीं चल रहा पति का चक्कर? ऐसे लगाएं पता
इंसिक्योर फिलिंग
एक समय ऐसा होता है जब आप सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने पार्टनर के पास ही महसूस करते हैं। मगर अचानक ही आप उस साथी के आसपास रहना नहीं पसंद करते हैं। आप उनके आसपास खुद को असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। ऐसा महसूस हो, तो ब्रेकअप कर लेना ही सही रास्ता है।
Relationship Tips
बनावटी रिश्ता
जब रिश्ता ऐसी कगार पर होता है कि एक-दूसरे को हमेशा दूसरों के सामने साबित करना पड़ता हो, तो वह रिश्ता अब ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकता। ऐसे रिश्ते बनावटी और दिखावे भरे होते हैं।
संदेह करना
हालांकि, शक कुछ हद तक कई बार पॉजिटिव भी हो सकता है, लेकिन शक का कीड़ा अगर उस हद तक चला जाए कि आपको हर बात के लिए सफाई देनी पड़ती हो। आपको पार्टनर को ऐसी बातों को लेकर जानकारी देनी पड़े कि कब, आप कहां, किसके साथ, कितने समय के लिए जा रहे हैं, तो फिर वो रिश्ता भविष्य में जाने लायक नहीं रहता है।
ब्रेकअप मुश्किल स्थिति है, लेकिन किसी भी रिश्ते में असम्मान और बिना प्रेम के रहना सही नहीं होता है। कई बार ऐसे कदम आपके फ्यूचर के लिए अच्छे होते हैं।
ये भी पढ़ें- Dating Culture को बढ़ावा दे रही है ये कंपनी, छुट्टी के साथ कर्मचारियों के लिए Tinder सब्सक्रिप्शन भी Free
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
4 mins agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
4 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
18 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
19 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
21 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
21 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines