Relationship Tips: कोई रिलेशनशिप हमारी लाइफ में बहुत जरूरी होती है। फिर चाहे वह भाई बहन हो या लाइफ पार्टनर या फिर गर्लफ्रेंड। ऐसे में अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि आपका पार्टनर को क्या पसंद आ सकता है और क्या नहीं। बता दें कि लड़कों को लड़कियों की कुछ बातें बिल्कुल पसंद नहीं आती है, लेकिन लड़कियों को इस बात का कोई एहसास नहीं होता है। लड़कियों को लगता है कि लड़के उनकी पर्सनैलिटी और उनके बातचीत के तरीके को इतनी गंभीरता से नहीं लेते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। लड़के लड़कियों की हर बात को नोटिस करते हैं।
आप किस तरीके से बात करते हैं, कैसे उठते-बैठते, आप किस बात को लेकर कैसे रिएक्ट करते हैं और आपका एक्सप्रेशन कैसा है, लड़के ये सब कुछ नोट करते हैं। ऐसे में आपके लिए जानना जरूरी है कि लड़कों को लड़कियों की कौन-कौन सी बातें पसंद नहीं होती है। आइए जानते हैं कि लड़के लड़कियों की कौन-कौन सी बातें पसंद नहीं करते हैं…
मूड स्विंग
लड़कों को लड़कियों का बार-बार मूड स्विंग्स होना बिल्कुल पसंद नहीं आता है।अगर आप किसी सही वजह को लेकर परेशान हैं या स्ट्रेस में है, तो ये अलग बात होती है। लेकिन अगर आप बिना किसी वजह बार-बार टेंशन का माहौल क्रिएट करने की कोशिश करेंगी तो वो आपसे चढ़ना शुरू कर देंगे। इससे आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती है इसलिए अपने इस आदत को बदल दें।
ये भी पढ़ें- इन 6 गलतियों की वजह से रिश्ते में आती है दरार, खत्म होने लगता है प्यार
दोस्तों के बारे में बुराई
लड़के अपने दोस्तों के बारे में बुराई कभी नहीं सुनना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप उनके सामने उनके दोस्तों की बुराई करते हैं तो यह आदत छोड़ दें। इससे आपके रिश्ते में खटास पैदा हो सकती है। इसलिए जितना हो सके उनके और उनके दोस्तों के बीच में आने की कोशिश ना करें।
जलाने की आदत
लड़कों को लड़कियों की जलाने की आदत बिल्कुल पसंद नहीं आती है। आप भले ही यह सब उनसे अटेंशन पाने के लिए कर रही हो, लेकिन यह उनको बिल्कुल भी पसंद नहीं है कि आप उनके अलावा किसी और के साथ रहें। यह आदत आपके रिश्ते को खराब कर सकता है।
स्पेस न देना
हर किसी को अपनी लाइफ में पर्सनल स्पेस की जरूरत होती है, लेकिन अगर अपने पार्टनर को स्पेस नहीं देती हैं, तो ये आपके रिलेशनशिप पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। साथ ही आपको एक बुरा इंसान साबित कर सकता है। इसलिए अपने पार्टनर को समय-समय पर स्पेस देते रहे ताकि आपका रिश्ता हेल्दी बना रहे।
सपोर्ट न देना
अगर आप अपने पार्टनर से प्यार करती हैं, तो उसे हमेशा आपसे उम्मीदें बनी रहती है। इसलिए आप अपने पार्टनर का सपोर्ट जरूर करें। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो यह चीज लड़कों को कभी पसंद नहीं आती है। इससे आपके रिश्ते के के बीच दूरियां आ सकती है और यह बात आपके अलग होने का कारण भी बन सकती है।
ये भी पढ़ें- रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपनाएं ये ज्योतिष टिप्स, कभी नहीं आएगी दूरियां!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
3 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
3 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
4 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
6 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
6 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
8 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
19 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
1 day agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines