---विज्ञापन---

Relationship Tips: कहीं आपके बेस्टफ्रेंड को तो नहीं हो गया आप से प्यार? ऐसे चुटकियों में लगाएं पता

Relationship Tips: दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल सकता है, इस बात में कोई शक नहीं है। मगर अगर आपका बेस्ट फ्रेंड आपसे प्यार करने लगा है और अबतक आपसे इस बात का इजहार नहीं कर रहा, तो आप इन संकेतों से पता लगा सकते हैं कि क्या सच में वो आपसे प्यार करता है या नहीं।

---विज्ञापन---

Relationship Tips: सबसे पहले बात जान लें कि बेस्ट फ्रेंड का मतलब होता है कि वह ऐसा शख्स है जो आपके हर सुख-दुख का साथी होता है। वह इंसान हर परिस्थिति में आपके साथ होता है। कहते हैं, एक लड़का और लड़की सिर्फ अच्छे दोस्त नहीं हो सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ असल जिंदगी में नहीं होता है। दोस्त कोई भी हो सकता है, जो दो लोग अच्छे से एक-दूसरे की भावनाओं को समझ सकते हैं, वही आपस में दोस्त कहलाते हैं। वे एक-दूसरे से कई ऐसी चीजें शेयर करते हैं, जो वे किसी और के साथ शेयर नहीं कर पाते। ऐसे में कई बार जो दोस्ती होती है, वो प्यार का रूप ले लेती है। मगर सवाल यह उठता है कि अगर आपका बेस्ट फ्रेंड आपसे प्यार करता है और इस बात को वह खुलकर आपसे शेयर नहीं कर पा रहा, तो इन संकेतों से आप आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं।

ये 3 संकेत बताएंगे कि आपका बेस्ट फ्रेंड आपसे प्यार करने लगा है।

ज्यादा समय बिताना

अगर आपका बेस्ट फ्रेंड आपके साथ जरूरत से ज्यादा समय बिताने लगा है, तो शायद उनके मन में आपके लिए कुछ है। वो हमेशा आपके आसपास रहेंगे ताकि कुछ और देर आपके साथ गुजार सके। जब आपका दोस्त आपकी चिंता करता है, तो भी वो हर समय आपके साथ रहने की कोशिश करता है। आप कहीं बाहर जाते हैं, तो वो भी आपके साथ जाने की गुजारिश करते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बॉस या कलीग के साथ तो नहीं चल रहा पति का चक्कर? ऐसे लगाएं पता

रोमांटिक बातें करना

अगर आपका बेस्ट फ्रेंड आपसे थोड़ा क्लोज आने की कोशिश करने लगे, तो समझ जाइए उन्हें आपसे प्यार होने लगा है। वो आपसे प्यार भरी बातें करने लगेंगे या फिर कुछ अलग सी कपल्स से जुड़ी बातें करेंगे, जो कि नॉर्मल नहीं हैं। वे आपसे ऐसी बातें पूछेंगे कि अगर वो किसी और के साथ जाएं, तो आपको कैसे महसूस होगा, या फिर वो पूछ सकते हैं कि आपको अपनी लाइफ के लिए कैसा पार्टनर चाहिए। कई बार वे आपको प्यार से हसबैंड या वाइफ पुकार कर भी संबोधित करते हैं।

---विज्ञापन---
best friend in love

best friend in love

जलन

हालांकि, बेस्ट फ्रेंड का संबंध शुरू से ही थोड़ा जलन भरा होता है। दोस्ती के पड़ाव में भी अगर कभी एक दोस्त दूसरे से दूरी बना लेता है या जरूरत के समय आपके बजाय किसी और के साथ होता है, तो जलन की भावना आ ही जाती है। अब अगर बात प्यार की है, तो उसमें तो ऐसा होना लाजमी है। अगर उनके मन में आपके लिए कोई फीलिंग्स हैं, तो वो आपको किसी और मेल या फीमेल के आसपास देखना पसंद नहीं करेंगे। उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा अगर उनके सामने आप उस दोस्त की कोई भी बड़ाई कर दें।

Relationship Tips: रिश्ते में दिखें ये 5 लक्षण तो ब्रेकअप ही बेहतर! 

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 08, 2024 02:29 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola