Relationship Red Flags: किसी के साथ रिश्ता शुरु करने पर या कहें रिलेशनशिप में आने पर शुरुआत में सबकुछ बेहद एक्साइटिंग लगता है. डेट्स पर जाना, एकदूसरे के बारे में जानना, पसंद और नापसंद से वाकिफ होना और एकदूसरे की जिंदगी का हिस्सा बनना बेहद नया सा लगता है. लेकिन, अक्सर ही प्यार के शुरुआती दिनों में हम ऐसे कुछ रेड फ्लैग्स को इग्नोर कर देते हैं जो हमसे पहले हमारे दोस्तों को नजर आने लगते हैं. हमारी आंखों पर प्यार का चश्मा लगा होता है जिससे पार्टनर के रेड फ्लैग्स (Red Flags In Partner) भी पिंक दिखने लगते हैं और हमें लगता है सबकुछ ठीक ही तो है, शायद यह दोस्त की ईर्ष्या है या वह हमारे पार्टनर को उस तरह नहीं जानता जिस तरह हम जानते हैं. यही कोंफिडेंस बाद में गलती साबित होता है. यहां ऐसे ही 5 रेड फ्लैग्स के बारे में बताया जा रहा है जो आपके पार्टनर में आपसे पहले आपके दोस्तों को दिखते हैं.
यह भी पढ़ें – साथ होते हुए भी आपके साथ नहीं है पार्टनर, कहीं आप भी फबिंग के शिकार तो नहीं
आपको पार्टनर के ये 5 रेड फ्लैग्स दोस्तों को आते हैं नजर
रिलेशनशिप में रेड फ्लैग्स होने का मतलब है कि ऐसे संकेत जो बताते हैं कि शायद कुछ ठीक नहीं है, जैसे पार्टनर का व्यवहार, उसके काम, आपके लिए उसका एटिट्यूड, वो किस तरह की बातें करता या करती है या फिर कुछ ऐसा जो रिश्ते को खराब करने वाला हो सकता है. इन रेड फ्लैग्स को समय रहते ना पहचाना जाए तो बाद में दिक्कतें बढ़ जाती हैं और ब्रेकअप करना पड़ता है. लेकिन, ब्रेकअप के बाद पार्टनर के साथ बिताया समय और यादें मन को लंबे समय तक कचोटते हैं. ऐसे में रिलेशनशिप की शुरुआत में ही रेड फ्लैग्स पहचान लिए जाएं तो लंबे समय तक रिश्ता निभाने के बजाए इमोशनली अटैच होने से पहले ही रिश्ते से निकला जा सकता है. अक्सर ही दोस्तों को ये रेड फ्लैग्स आपसे पहले नजर आ सकते हैं –
कंट्रोलिंग बिहेवियर
पार्टनर का कंट्रोलिंग बिहेवियर आपको शुरुआत में क्यूट लग सकता है. ऐसा लगता है कि पार्टनर थोड़ा पॉजेसिव है लेकिन बाद में पता चलता है कि यह कंट्रोलिंग बिहेवियर है जो अब पहले से कई ज्यादा बढ़ गया है. दोस्तों से मिलने से मना करना, आपके सोशल अकाउंट्स का पासवर्ड मांगना या आपको कुछ पहनने या कहीं आने-जाने से रोकना कंट्रोलिंग बिहेवियर का साइन है जिससे दोस्त आपको आगाह करने की कोशिश करते हैं.
गहरी बातों से बचना
शुरुआत में पार्टनर का गहरी बातें करने से कतराना उसका पास्ट रिलेशनशिप का डर लग सकता है लेकिन आगे चलकर गहरी बातों की कमी रिलेशनशिप में दूरियों और इमोशनली कनेक्ट ना कर पाने की वजह बन सकता है. अगर आपका पार्टनर आपके लिए इमोशनली प्रजेंट नहीं है, अपने डर, आपकी मुश्किलों और फीलिंग्स को डिस्कस नहीं करता है तो यह रेड फ्लैग हो सकता है.
फ्यूचर की प्लानिंग ना करना
रिलेशनशिप में होते हुए आने वाले भविष्य की बातें ना करना और इन बातों से कतराना रेड फ्लैग है. हम अपने दोस्तों को यह सब बताते हुए कह देते हैं कि हम दोनों अभी प्रजेंट पर फोकस कर रहे हैं या हम फ्लो के साथ चल रहे हैं. लेकिन, असल में अगर आप पार्टनर से इस बारे में बात करते हैं और पार्टनर के ना कहने पर यह अलग ही नरेटिव बनाते हैं तो आप एक बड़े रेड फ्लैग को इग्नोर कर रहे हैं. ऐसे में अगर दोस्त आपको सच से वाकिफ कराते हैं तो आपको उनकी बात सुन लेनी चाहिए.
पार्टनर आपको हमेशा क्रिटिसाइज करता है
आपके दोस्तों के सामने अगर आपका पार्टनर आपकी बुराई करता है, आप पर हंसता है, हमेशा आपका मजाक उड़ाता है तो इस तरह के बिहेवियर को आपके दोस्त नोटिस कर लेते हैं. पार्टनर का हमेशा आपको कुछ नेगेटिव कहना, आपकी सफलता की सराहना ना करना या आपकी फीलिंग्स का मजाक उड़ाते रहना नॉर्मल नहीं है.
पार्टनर का हमेशा गुस्सा करना
पार्टनर का गुस्सा करना उसकी पर्सनैलिटी को अच्छा नहीं बनाता है बल्कि यह एंगर मैनेजमेंट इशूज हो सकते हैं. हमेशा गुस्से में रहना, गुस्से में सामान उठाकर फेंकना, आप पर चिल्लाना या आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करना रेड फ्लैग है. ये चीजें आप दोस्त से डिस्कस करेंगे तो वे आपको ऐसे पार्टनर को छोड़ देने की सलाह देंगे. लेकिन, अपने दोस्तों को ही बुरा कहना और पार्टनर की तरफदारी करते रहना सही अप्रोच नहीं है.
यह भी पढ़ें – Toxic स्टार यश ने बताया पत्नी राधिका के साथ कैसा है रिश्ता, यह है दोनों की हैप्पी मैरिड लाइफ का राज
संबंधित खबरें
कैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
3 hrs agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
7 hrs agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
9 hrs agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
1 day agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
1 day agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
1 day agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines