Reduce Belly Fat: आज के समय में ज्यादातर लोग पेट की चर्बी (बेली फैट ) से परेशान हैं। इसका सबसे मुख्य कारण यह है कि आप रोजाना के आहार में जो खा-पी रहे हैं, उससे मिलने वाली कैलोरी को बर्न नहीं करते हैं। जिसकी वजह से वजन और पेट की चर्बी बढ़ जाती है और यह समस्या उन लोगों के लिए ज्यादा गंभीर है जो शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं हैं। लटकते पेट को कम करने के लिए सबसे पहले अपना मेटाबॉलिज्म मजबूत करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हर दिन 7 से 8 घंटे की नींद लें और शरीर को एक्टिव रखें। वहीं, पेट की चर्बी कम करने के लिए हम कुछ बीज (सीड्स) का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनकी मदद से इस समस्या को खत्म किया जा सकता है।
चिया सीड्स की मदद से पेट की चर्बी करें खत्म
चिया के सीड्स में एंटीऑक्सिडेंट क्लोरोजेनिक कैफिक एसिड, क्वेरसेटिन और काएम्फेरोल होते हैं, जो लिवर हेल्थ को सही रखते है। यह वजन को कम करने में काफी मददगार साबित होते हैं। 100 ग्राम चिया बीज दैनिक फाइबर सेवन का 34% आहार तक पूरा करता है, जिससे पेट की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। पेट की चर्बी कम करने के लिए इसका सेवन करना चाहिए।
चिया सीड्स
पेट की चर्बी गायब करने में सूरजमुखी के बीज का इस्तेमाल
सूरजमुखी के बीज स्वस्थ वसा, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इनके बीज शरीर को एवर्जी देते हैं। इसके साथ ही इससे पेट काफी लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आप ओवरइटिंग के बच सकते हैं। सूरजमुखी के बीज में फाइबर, प्रोटीन ल, कार्ब्स एक भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके बीज को रोज खाने से मोटापा आसानी से कम हो जाता है और पेट की चर्बी गायब होने लगती है।
सूरजमुखी के बीज
ये भी पढ़े- Less Sleep Diseases: कम सोने से बढ़ सकता है, कैंसर के साथ इन बीमारियों का खतरा
अलसी के बीज से करें पेट की चर्बी कम
अलसी के बीज म्यूसिलगिनस (गम जैसे) फाइबर का एक बड़ा स्रोत हैं जो ब्लड में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं। यह भूख दबाने का काम करते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भारी मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके शरीर से एक्स्ट्रा चर्बी को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसके साथ ही ओमेगा थ्री फैटी एसिड से भरा अलसी दिमाग तेज करने के साथ ही गुड हार्मोन को प्रमोट करता है और पाचन जैसी समस्याएं से दूर रखता हैं।
अलसी के बीज
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
10 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 hr agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
22 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
23 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines