Recipe Of Kesar-Pista Pudding: दिवाली का त्योहार खुशियों और मिठाइयों का प्रतीक है। इस अवसर पर मेहमानों के लिए खास पकवान बनाना एक परंपरा है। अगर आप कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो केसर-पिस्ता पुडिंग एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह मिठाई न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। चलिए, जानते हैं इसे बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे में।
केसर-पिस्ता पुडिंग बनाने की सामग्री
1 कप गाढ़ा फेंटा हुआ दही
3 बड़े चम्मच चिया बीज
6-7 पीस रातभर पानी में भिगोए हुए और छिले हुए बादाम
8-10 पीस पिस्ता
1/2 कप केसर मिला हुआ दूध
1/4 छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
स्वादानुसार शहद
ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!
इसे बनाने की विधि
सबसे पहले एक बाउल में बादाम, पिस्ता और केसर मिला दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद एक कटोरे में दो चम्मच चिया सीड्स और दही को साथ में मिलाएं। अगले स्टेप में इसमें आपको अखरोट का पेस्ट डालना होगा। यह पेस्ट बनाने के लिए आपको अखरोट को रातभर भिगोकर रखना होगा, इसके बाद सुबह मिक्सी में एकबार चलाकर हल्का दरदरा पेस्ट बनाना होगा। पेस्ट डालने के बाद इलायची पाउडर मिलाएं और स्वादानुसार शहद भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब सभी चीजों को एक बड़े बाउल में एकसाथ ट्रांसफर करके, फ्रीज में ठंडा होने के लिए रख दें। आपको इसे कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए फ्रीज में सेट होने के लिए रखना होगा।
सर्विंग सजेशन
मेहमानों को परोसने से पहले इसे छोटे-छोटे बाउल में निकाल लें। अब ऊपर से पिस्ते की कतरन, सूखे गुलाब की पंखुड़ियां डालें और सर्व करें।
केसर-पिस्ता पुडिंग खाने के फायदे
इस हेल्दी पुडिंग को खाने से वेट नहीं बढ़ेगा।
पिस्ता और चिया सीड्स के साथ नट्स, इन सभी चीजों में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं।
हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद।
डायबिटीज के मरीज भी इसे आराम से खा सकते हैं, ये लोग चाहें तो शहद को पूरी तरह अवॉइड भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
5 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
6 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
21 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
22 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
23 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines