News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Relationship tips: प्यार बहुत खूबसूरत अहसास होता है। हर कोई चाहता है कि उसके पास कोई ऐसा व्यक्ति हो जिससे वो अपने दिल की बात शेयर कर सके। ऐसे में हर कोई एक ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आना चाहता है जो उनका सम्मान कर सके और उनसे प्यार कर सके। लेकिन कई बार रिश्ते में प्यार और सम्मान होने के बाद भी ब्रेकअप हो जाता है। अब सवाल ये उठता है कि रिलेशनशिप में प्यार होने के बाद भी ऐसी क्या चीजे है जिनकी वजह से रिश्ते में दरार आने लगती है। आइए जानते हैं।
कपल्स के बीच कम्युनिकेशन गैप होने से भी कई बार ब्रेकअप हो जाता है। एक रिश्ते में बातचीत होना बहुत जरूरी है, अगर दोनों पार्टनर आपस में बात नहीं करेंगे, अपनी फिलिंग शेयर नहीं करेंगे तो इससे कपल के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।
रिलेशनशिप में आने के बाद कई बार कपल्स एक दूसरे को नजरअंदाज करने लगते हैं। पार्टनर एक दूसरे को समझते नहीं हैं। उन्हें लगने लगता है कि अब हम साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे इसलिए कई बार वो अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाना बंद कर देते हैं।
ये भी पढ़ें- Friendship Marriage: समझौते की शादी है बड़ी खास, न बच्चे करने की टेंशन ना घर का बोझ उठाने की चिंंता
कई बार कपल्स के बीच जब बहस या लड़ाई होती है तो वो ज्यादा लड़ाई न हो इसके लिए चुप हो जाते हैं और उस टॉपिक पर बात नहीं करते हैं, लेकिन ऐसा करना बहुत गलत है। ये लंबे समय के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
एक रिश्ते को मजबूत करने के लिए इमोश्नल और फिजिकल सपोर्ट होना बेहद जरूरी है। अगर रिलेशनशिप में दोनों में से एक में भी कमी आने लग जाए तो भी संबंध खराब होने लगते हैं।
आजकल लोग रिलेशनशिप में आ तो जाते हैं लेकिन जब समय देने की बात आती है तो वो अपने कदम पीछे कर लेते हैं। वो सब करते हैं जैसे ऑफिस का काम करना, दोस्तों के साथ घूमना, पार्टी करना आदि लेकिन जब बात अपने पार्टनर को समय देने की आती है तो वो पीछे हट जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: इन 4 तरीकों से पता करें कि आपका पार्टनर आपको दे रहा है धोखा या नहीं?
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।