---विज्ञापन---

Real vs Fake Diamond: 90% लोग नहीं जान पाते असली और नकली हीरे में अंतर! ऐसे करें पहचान

Real vs Fake Diamond: अगर आप भी डायमंड के शौकीन हैं तो आपको इसकी खरीदारी समझदारी के साथ करनी चाहिए। आजकल मार्केट में सब कुछ नकली मिलने लगा है, फिर चाहे वो खाने-पीने की चीजें हों या फिर सोने-चांदी के गहने। हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिससे आप हीरे की सही पहचान कर सकेंगे।

---विज्ञापन---

Real vs Fake Diamond: बाजार में नकली मिलावटी सामान की खरीद-बिक्री होना आम बात है। पहले ये सिर्फ खाने-पीने की चीजों तक सीमित था, लेकिन अब हर चीज नकली मिलने लगी है। इस नकली-असली वाले गेम से सोना-चांदी भी नहीं बचा है। गहनों की बात होती है तो डायमंड सबसे जरूरी हो जाता है। अगर ये आपके पास नकली आ जाए तो जिंदगी भर अफसोस रहेगा और अगली बार खरीदने से भी डरेंगे। तो क्या करें? इसके लिए आपको किसी डिटेक्टिव की नहीं, खुद की समझदारी की जरूरत है। चलिए हम आपको ऐसे 5 टिप्स बताते हैं जिससे आपका काम आसान हो जाएगा।

इन पांच टिप्स की मदद से खरीदे असली डायमंड

फोर सी (4C) से पहचान करें

फोर सी ट्रिक की मदद से हीरे की पहचान की जा सकती है। फोर सी का मतलब है कलर, कट, कैरेट और क्लैरिटी। इसकी जांच आप सीधे ज्वेलर से अपनी आंखों के सामने करवा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Tips to Reduce Sugar: ये 7 टिप्स चुटकियों में घटाएंगे शुगर, कोल्ड ड्रिंक की जगह छाछ-नींबू पानी फायदेमंद 

सेटिंग ट्रिक

अगर हीरा असली है तो इसे कहीं से भी काटा, मोड़ा या कितना भी काटा जा सकता है। अगर आपके गहने की बनावट टेढ़ी-मेढ़ी, ढीली या खराब है तो आपको ऐसा हीरा लेने से पहले जांच करना जरूरी है। आप ज्वेलरी मेकर से हीरे का एक कोना काटने को कहें, अगर वो मान जाते हैं तो वो हीरा खरीदने लायक है।

---विज्ञापन---

डैमेज चेक

हीरा एक टिकाऊ स्टोन होता है। इसकी रैंकिंग 10 होती है। अगर इस पत्थर में ज्यादा कट, निशान, घिसावट या खरोंचें हैं तो वो असली हीरा नहीं है।

Real-Fake Diamond

Real-Fake Diamond

ट्रांसपेरेंसी टेस्ट

हीरे में एक प्रकार का रिफ्लेक्शन होता है। इसकी पहचान ऐसे करें, अगर आपको हीरे से एक भूरा रंग का रिफ्लेक्शन मिल रहा है तो वो असली हीरा है। अगर हीरे से रेनबो जैसा रंग दिखाई दे रहा है तो वो कभी भी असली हीरा नहीं हो सकता है।

---विज्ञापन---

हीरे की मजबूती की परख

इसके लिए आपको हीरे को कम से कम 30 सेकेंड के लिए जलाना है, गर्म होते ही इसे सीधे ठंडे पानी के गिलास में डाल दें। अगर हीरा टूट जाता है तो यह नकली है। क्योंकि असली हीरा मजबूत स्टोन होता है जो कभी नहीं टूट सकता।

स्पेशल टिप- हीरा बहुमूल्य स्टोन है। लोग हमेशा इसकी खरीद नहीं कर सकते हैं। इसलिए किसी विश्वसनीय ज्वेलर से ही इसकी खरीद करें जो आपके सभी टेस्ट में खरा उतरे और भरोसेमंद हो।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इन 5 कारणों के चलते समय से पहले सफेद हो जाते हैं बाल, ये नुस्खे आएंगे काम 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 08, 2024 10:36 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola