महिला हो या पुरुष हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन साफ रहे और ग्लोइंग दिखे, लेकिन बाहर कड़ी धूप, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरा का रंग फीका पड़ने लगता है, जब कि सुबह महंगा स्किन केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल किया होता है. साफ और मुलायम स्किन के लिए रोजाना महंगे केयर प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करना, बजट तो बढ़ाता है, लेकिन दुख तक होता है, जब इतना कुछ करने के बावजूद रिजल्ट वैसा नहीं मिलता है, जैसी उम्मीद होती है. आपकी स्किन को साफ और मुलायम बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर फेमस सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट रश्मि शैट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर स्किन के लिए दूध के फायदे बताए हैं, आइए जानते हैं चेहरे पर दूध का इस्तेमाल कितना फायदेमंद हो सकता है.
यह भी पड़ें: सर्दियां आने से पहले ही फटने होने लगे हैं होंठ तो घर की इन 2 चीजों को लगाना कर दीजिए शुरू, ड्राई नहीं होंगे लिप्स
वीडियो में किया बताया?
इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर वीडियो में बताती है कि त्वचा को सुंदर रखने के दूध का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है. रश्मि शैट्टी के अनुसार, दूध में पानी और प्रोटीन होते हैं, जो स्किन को नमी देने के साथ-साथ मुलायम बनाने में भी मदद कर सकते हैं. इसके अलावा दूध में मौजूद अन्य पोषक तत्व जैसे फैट आदि भी स्किन को फायदा पहुंचा सकते हैं और साफ, ग्लोइंग और हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं.
डेड स्किन सेल्स को साफ करता है
एक्सपर्ट के अनुसार, दूध में लैक्टिक एसिड भी मौजूद होता है, जो एक तरह का हाइड्रॉक्सी एसिड (AHA) है, जो त्वचा के ऊपरी सतह पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाता है और स्किन को ग्लो, दाग से दूर और साफ बनाता है. मुख्य बात ये है कि रश्मि शैट्टी के अनुसार, स्किन को साफ और कई छोटी-मोटी समस्याओं से छुटकारा पाने में दूध का इस्तेमाल लाभकारी हो सकता है.
यहां देखें वीडियो:
कैसे करें दूध का इस्तेमाल?
रश्मि शैट्टी अपनी वीडियो में बताती है कि दूध को स्किन केयर के तौर पर इस्तेमाल में लाने के लिए आपको ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं है. अगर आपकी स्किन साफ है, तो दूध सीधा लगा सकते हैं. इतना ही नहीं, इसे टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही, दूध का इस्तेमाल फेस मास्क की तौर पर भी कर सकते हैं.
इस बात को ना करें नजरंदाज
एक्सपर्ट के अनुसार, दूध का इस्तेमाल स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि हर व्यक्ति की त्वचा एक जैसी नहीं होती है. बेहतर रहेगा कि आप किसी भी टिप्स को सीधा अपनाने से पहले उसका पैच टेस्ट कर लें, ऐसे में अगर आपको किसी तरह का जलन, लालपन आदि समस्या हो, तो उसे इस्तेमाल न करें.
यह भी पड़ें: चेहरा दिखने लगा है मुरझाया हुआ? खीरे से बनाएं ये फेस मिस्ट, स्किन को मिलेगी ठंडक और ताजगी
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Facial Hair Removal: गेहूं का आटा सिर्फ रोटी के लिए नहीं! चेहरे के अनचाहे बालों के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
1 hr agoWorld Teachers' Day: 5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास और खासियत
3 hrs agoपिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
17 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
19 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
20 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
21 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
21 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
22 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
1 day agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines