Celebrity Fitness: 50 की उम्र पार होते ही ज्यादातर लोगों को फिट और एक्टिव रहना मुश्किल लगने लगता है. बढ़ती उम्र के साथ मसल स्ट्रेंथ, एनर्जी और स्टैमिना कम होने की शिकायत अक्सर लोगों में देखने को मिलती है. लेकिन, कुछ लोग सही लाइफस्टाइल अपनाकर इस धारणा को गलत साबित कर देते हैं. उन्हीं कुछ लोगों में नाम आता है जाने-माने अभिनेता और नेता रवि किशन (Ravi Kishan) का जो 57 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस और एनर्जी से लोगों को हैरान कर देते हैं. हाल ही में रेड इंक के साथ एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने अपनी डाइट, वर्कआउट और लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतें शेयर कीं जो उन्हें फिट रखने में मदद करती हैं.
यह भी पढ़ें – Rashmika Mandanna ने बताया कैसे हुई हिप इंजरी, डांस शूट के दौरान डिटैच हुए जॉइंट्स अब पैर उठाना भी मुश्किल
रवि किशन का फिटनेस मंत्र
रवि किशन ने अपना फिटनेस मंत्र बताते हुए कहा कि, “रोज कसरत करें, पॉजिटिव रहें, रोज दौड़ें. हो सके तो बस खाली अपने शरीर से प्यार करें.” उनके अनुसार फिटनेस कुछ दिनों का काम नहीं, बल्कि लगातार निभाई जाने वाली आदत है.
डाइट में किए ये बड़े बदलाव
रवि किशन ने अपनी डाइट के बारे में कहा कि, “मैं तो वेजिटेरियन हूं, प्योर वेजिटेरियन. मैं तो कुछ भी नहीं लेता. ऐसा कुछ नहीं है कि अंडा खाने से प्रोटीन मिलता है, मैंने वेज में ऐसी बहुत सारी चीजें ढूंढ़ ली हैं, रॉ वेजिटेबल.” यहां तक कि उन्होंने रेगुलर दूध भी पीना छोड़ दिया है. रवि ने कहा, “दूध नहीं पीना. दूध बहुत पीता था. अब मैं नारियल को ग्राइंड करके कोकोनट मिल्क पीता हूं. अब मैं वो मिल्क नहीं पीता, अब मैं नारियल का दूध पीता हूं. एक नारियल में मुझे एक गिलास दूध मिलता है.”
रवि किशन वर्कआउट को लेते हैं सीरियस
रवि किशन ने बताया कि वो ताई ची (Ravi Kishan Tai Chi) नाम की एक चीनी युद्ध कला भी करते हैं, जो एक तरह का धीमी गति का व्यायाम है. रवि किशन ने अपने वर्कआउट के बारे में कहा कि, “बाहर आने के पहले 200 दंड मार लिए और ताई ची कर रहे आजकल.” रवि किशन बताते हैं कि किस तरह ताई ची और 200 दंड मारने यानी पुश-अप्स करना उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इस तरह खुद को फिट रखते हैं रवि किशन.
50 के बाद खुद को कैसे रखें फिट
रवि किशन की ही तरह आप भी बढ़ती उम्र में खुद को फिट रख सकते हैं. ये टिप्स आपके काम आएंगे –
- 50 की उम्र के बाद भी फिट रहने के लिए रोज कम से कम 30 से 45 मिनट की कोई फिजिकल एक्टिविटी जैसे टहलना या योग जरूर करें.
- अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, ताजी सब्जियां और फल शामिल करें.
- रोज कम से कम 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लें.
- समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाते रहें और किसी भी नई डाइट या एक्सरसाइज को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
- सिर्फ उतना ही वर्कआउट करें जितना आपके लिए करना आसान हो.
यह भी पढ़ें – Blood Cancer ने ली एक्टर प्रदीप रावत की जान, जानिए क्या है यह कैंसर, कैसे दिखते हैं इसके लक्षण, किन्हें है ज्यादा खतरा
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
19 mins agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
2 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
3 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
7 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
21 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
23 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines